New Delhi : ईरान से जुड़े तनाव और दुनियाभर में गैस-तेल सप्लाई पर असर को देखते हुए भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकार का कहना है कि आयात पर निर्भरता और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा संसाधनों का संतुलित उपयोग जरूरी हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी केंद्र सरकार ने 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 7% की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत लगभग ₹965 तक पहुंच गई है। करीब एक साल बाद हुई इस बढ़ोतरी से आम परिवारों के बजट पर असर पड़ना…
Author: admin
Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत मे गाड़ दिया गया। परिजनों ने पड़ोसी पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी पांचवी की छात्रा थी। सोमवार शाम मासूम बकरी चराने खेत गई थी। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसकी कोई…
Barabanki : Barabanki के दरियाबाद क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी प्राथमिक विद्यालय से मिड-डे मील में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर चोर भाग तो गए, लेकिन थकान के कारण पास के खेत में ही सो गए। सुबह जब ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर चुराया सिलेंडर जानकारी के मुताबिक दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के सराय शाह आलम गांव में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल में चोरी की घटना का पता चला। चोरों ने स्कूल की रसोई का ताला तोड़ दिया…
रांची/धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan के आपराधिक नेटवर्क को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में कई तथाकथित “व्हाइट कॉलर” लोगों के इस गैंग से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं। इस नेटवर्क में कुछ पत्रकारों के शामिल होने की भी बात सामने आई है। धनबाद के एसएसपी Prabhat Kumar ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच के दौरान गैंग से जुड़े लोगों के बीच हुए लेन-देन के कई अहम साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें चैटिंग रिकॉर्ड, बैंक खातों का विवरण और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। 60 बैंक खातों के जरिए हुआ पैसों…
कोडरमा/डोमचांच: डोमचांच निवासी ऑटो चालक संतोष मोदी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को डोमचांच बाजार में शांतिपूर्ण न्याय मार्च एवं सभा का आयोजन किया गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड मोदी बरनवाल विकास संघ के तत्वावधान में किया गया। न्याय मार्च डोमचांच बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दक्षिणी काली मंदिर प्रांगण में सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार…
बरकट्ठा। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय बरकट्ठा में हुई। आगामी 04 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा का हजारीबाग में स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सदस्य सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव उपस्थित हुए। प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी ने कहा कि आगामी होने वाला स्थापना दिवस में बरकट्ठा प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के पार्टी के अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं स्थापना दिवस की तैयारी में आज से लग जाएं। केंद्रीय सदस्य सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग…
New Delhi : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध ने दुनिया की बड़ी सैन्य शक्तियों को नई रणनीतिक सीख दी है। Iran ने United States और Israel जैसे शक्तिशाली देशों के अत्याधुनिक और महंगे हथियारों के सामने जिस तरह की रणनीति अपनाई, उसने वैश्विक रक्षा विशेषज्ञों को चौंका दिया है। कई रणनीतिकारों का मानना था कि अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद ईरान जल्दी ही दबाव में आकर युद्धविराम की मांग करेगा। लेकिन इसके विपरीत, ईरान की सैन्य तैयारी और रणनीतिक हमलों ने युद्ध की दिशा ही बदल दी। सस्ते ड्रोन से महंगे हथियारों को चुनौती अमेरिका और इजराइल के पास…
नई दिल्ली। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत की रसोई और अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के कारण देश में एलपीजी (LPG) की भारी कमी हो गई है, जिससे आम लोगों से लेकर होटल, मंदिर और शैक्षणिक संस्थान तक प्रभावित हो रहे हैं। रेस्तरां के मेन्यू से गायब हुए व्यंजन कोलकाता के कई रेस्तरां ने हांडी बिरयानी और मटन रेजाला जैसे ज्यादा गैस खपत वाले व्यंजन अपने मेन्यू से हटा दिए हैं। वहीं कुछ जगहों पर होटल और ढाबों ने गैस की कमी का हवाला देकर खाने…
Hazaribagh : झारखंड के Hazaribagh जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसा चरही थाना क्षेत्र के घाटो परेज चौक के पास सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक ऑटो और सागर बस (जेएच 02 बीटी 5683) से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे फल बेच…
बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन ज़ोन में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के अनुसार दूतावास परिसर के भीतर मौजूद हेलिपैड को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई, जिसके बाद परिसर से काला धुआं उठता दिखाई दिया और इलाके में हड़कंप मच गया। रिपोर्टों के मुताबिक दूतावास के रडार सिस्टम को भी एक आत्मघाती ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दूतावास परिसर के भीतर से धुएं का गुबार उठता साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक अमेरिकी अधिकारियों की ओर…

