Author: admin

Ranchi : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष में शुद्ध लाभ 115.86 करोड़ अर्जित किया है जो गत वर्ष (31 मार्च 2023) के शुद्ध लाभ 94.27 करोड़ की तुलना में 21.59 करोड़ रुपये अधिक है। उक्त जानकारी झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक ने जमा राशि में गत वर्ष की तुलना में 9.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की एवं बैंक की जमा राशि 31 मार्च 2024 को 10479 करोड़ के स्तर पर पहुंच गयी। ऋण/अग्रिम के क्षेत्र में बैंक ने 20.00 प्रतिशत की वृद्धि…

Read More

New Delhi : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए शनिवार को मतदान सम्पन्न हो गया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक हुई। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है की इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। कांग्रेस समेत आईएनडीआईए गठबंधन के विभिन्न दलों ने उम्मीद जतायी है कि वे केंद्र में बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल होंगे। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जैसे नेताओं का कहना है कि इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। बता…

Read More

Ranchi/Deoghar : झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर से बेंगलुरु की सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गयी है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एक जून से देवघर और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है। देवघर से बेंगलुरु की सीधी उड़ान सेवा सप्ताह में तीन बार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। बेंगलुरु से देवघर के लिए फ्लाइट टेकआफ करने से पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने केक कटिंग किया। वहीं, फ्लाइट के देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर वाटर कैनन सैल्यूट से स्वागत किया गया। बता दें कि इंडिगो की पहली फ्लाइट बेंगलुरु एयरपोर्ट से 10:20 बजे टेकआफ…

Read More

Ranchi। कर्मचारियों और सहयोगियों के बीच स्वच्छता के लिए हस्ताक्षर अभियान के साथ एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा समारोह का समापन हो गया। हस्ताक्षर अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) अनिमेष जैन एवं सीईओ (एनएमएल) ने किया। अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यालय परिसर और देश को स्वच्छ रखने की शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। अभियान में राम बाबू प्रसाद, एसोसिएट (खनन), नवीन जैन, मुख्य महाप्रबंधक (एसएससी-सीएंडएम), रजनीश रस्तोगी, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) और कर्मचारी शामिल रहे। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान रांची रेलवे स्टेशन, सरकारी हाई स्कूल में सफाई अभियान,…

Read More

Ranchi: गिरिडीह जिले ग्राम मंझने में डीएफएस के तहत बैंक आॅफ महाराष्ट्र की पहली शाखा का उद्घाटन एसके जहागीरदार सीजीएम नाबार्ड रांची गौतम कुमार जीएम नाबार्ड और शिखा चौधरी अंचल प्रबंधक बैंक आॅफ महाराष्ट्र रांची अंचल के द्वारा उद्घाटन किया गया। अंचल प्रबंधक शिखा चौधरी ने उपस्थित करीब 100 ग्रामीणो को बैंकिंग और बचत के महत्त्व के बारे बताया साथ ही बैंक की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी।

Read More

Ranchi : भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में एक, बैंक आॅफ इंडिया ने 666 दिन – चैम्पियन फिक्स्ड डिपॉजिट लॉन्च किया है, जो 2.00 करोड़ रुपये से कम की जमा राशियों पर 666 दिनों के लिए अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.95 प्रतिशत प्रति वर्ष तक की अत्यंत आकर्षक व्याज दर प्रदान कर रहा है। इस 666 दिन – सावधि जमा पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 प्रतिशत प्रति वर्ष मिलेगा एवं अन्य को 7.30 प्रतिशत प्रति वर्ष तक का उच्चतम व्याज मिलेगा। सभी नागरिक बैंक आॅफ इंडिया की 666 दिन – चैम्पियन फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोलकर इस आकर्षक निवेश…

Read More

Ranchi : राज्य में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह होते ही सूरज आग उगल रहा है। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। राज्य का सबसे गर्म जगह पलामू बना हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गढ़वा में यह 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रचंड गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी आम लोगों के साथ टैÑफिक पुलिसकर्मी भी हलकान होते हैं। कड़ी धूप में भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सड़क पर ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में रांची पुलिस ने एक सार्थक पहल करते…

Read More

New Delhi : देश में 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के बीच एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आयी है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) ने ब्रिटेन से 100 टन से अधिक सोना देश में वापस मंगा लिया है। सोने को आरबीआई ने अपने भंडार में ट्रांसफर कर दिया है। बता दें कि 1991 में इस सोने को चंद्रशेखर राव की सरकार ने भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए गिरवी रख दिया था। 4 से 18 जुलाई 1991 के बीच आरबीआई ने 400 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बैंक आॅफ इंग्लैंड और बैंक आॅफ जापान के पास 46.91…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान चुनाव और मतगणना सहित अन्य विषयों को लेकर बातचीत हुई ।

Read More

Kolkata। चुनाव आयोग ने सातवें और आखिरी दौर की वोटिंग में वेबकास्टिंग पर जोर दिया है। आयोग सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को बूथ में वेबकास्टिंग कैमरे बंद होने पर मतदान रोकने को कहा गया है। पीठासीन अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान के दौरान कैमरे चालू रहे। आयोग ने यह भी कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कारण से वेबकास्टिंग बंद हो जाती है तो संबंधित पीठासीन अधिकारी को उचित जवाब देना होगा। आयोग सूत्रों के मुताबिक, अगर पीठासीन अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो उन्हें तत्काल हटा दिया जाएगा। यहां तक…

Read More