Washington। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा झटका लगा है। हश मनी केस में कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराया है। अदालत ने फैसला सुनाने से पहले करीब 10 घंटे तक विचार-विमर्श किया। ट्रम्प की सजा को लेकर 11 जुलाई को सुनवाई होगी। ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और धांधली वाला बताया है। हश मनी केस में अदालत की तरफ से डोनाल्ट ट्रम्प को दोषी करार दिए जाने के बाद अमेरिका के इतिहास में पहला ऐसा मामला है जब मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामला चला और उसे दोषी ठहराया…
Author: admin
Ranchi : ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज में nursing caping oath ceremony एवम फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। डीएवी आलोक के प्राचार्य एवम संस्थापक डॉ. अशोक कुमार, कॉलेज मुख्य संरक्षक डॉक्टर एसके मिश्रा, सचिव निशांत कुमार एवम निर्देशक कुमार अभिनव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने शपथ ली एवं कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर मंच का संचालन राजीव कुमार, प्रणव किशोर तथा रिया कुमारी ने किया। मौके पर कॉलेज के नितेश कुमार, राकेश कुमार, नीलम सिंह, ललिता उरांव तथा लाडली कुमारी मौजूद थीं। अतिथि डॉक्टर बसंत…
Ranchi : जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब, हेमंत सोरेन 13 जून तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहेंगे। इससे पहले गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी हुई। वहीं, जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मो. सद्दाम की भी अदालत में आॅनलाइन पेशी हुई और उनकी भी हिरासत अवधि 14 दिनों…
बोकारो : जिले के पेटरवार इलाके में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, पेटरवार के सदमा कला गांव के तीन बच्चे बुधवार को अपने घरों से खेलने निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। सारी रात लोग आस-पास के इलाकों में उनकी खोज करते रहें, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला। पुलिस को भी सूचना दी गयी। इसी बीच गुरुवार की सुबह पेटरवार ब्लॉक मुख्यालय स्थित बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में बने अमृत सरोवर में स्थानीय लोगों ने एक बच्चे का शव तैरता हुआ देखा। यह खबर इलाके…
Ranchi : झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किये जाने के बाद बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। ईडी ने उन्हें 15 मई की शाम को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने रिमांड पर लेकर 14 दिनों तक पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग में सेक्रेटरी रहे आईएएस मनीष रंजन, पीएस संजीव कुमार लाल, घरेलू सहायक जहांगीर आलम से भी उनका आमना-सामना कराया गया और कमीशन वसूली को लेकर कई सवाल पूछे गये। एजेंसी ने पूछताछ के दौरान आलमगीर आलम पर कई सवालों के…
Bharatpur (Rajasthan)। लखनपुर थाना इलाके में गुरुवार को पुराने सेप्टिक टैंक की खुदाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में सफाई कर्मी आकाश, करन सिंह और सीवर टैंक के मालिक इंद्र शर्मा की मौत हो गई। वहीं, दो मजदूरों का भरतपुर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सीवर टैंक की सफाई करते समय एक…
New Delhi। भारत के आर. प्रज्ञानानंद ने बुधवार को नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर 2024 नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली। 18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कार्लसन को उनके घरेलू मैदान पर सफ़ेद मोहरों पर हराया और नॉर्वे के खिलाफ क्लासिकल प्रारूप में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, प्रज्ञानानंद ने 5.5/9 अंकों के साथ टूर्नामेंट में एकल बढ़त हासिल कर ली। कार्लसन पांचवें स्थान पर खिसक गए। वहीं, फैबियानो कारूआना ने डिंग लीरेन को क्लासिकल में हराया, और पूरे तीन अंक अर्जित करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, जबकि…
Athens। ग्रीस के फुटबॉल क्लब ओलंपियाकोस ने बुधवार को एथेंस में इतालवी क्लब फिओरेंटीना को 1-0 से हराकर 2023/24 यूईएफए यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग का खिताब जीत लिया है। ओलंपियाकोस के फॉरवर्ड अयूब एल काबी ने अतिरिक्त समय के 115वें मिनट में गोल करके एईके एरिना स्टेडियम में रेड्स ऑफ पिरियस को जीत दिलाई। यह जीत ओलंपियाकोस के इतिहास में पहली यूरोपीय ट्रॉफी और किसी भी ग्रीक फुटबॉल क्लब के लिए पहला यूरोपीय खिताब है। ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने एक्स पर लिखा, “ओलंपियाकोस ने इतिहास रच दिया। क्लब और पूरे ग्रीक फुटबॉल के लिए एक शानदार शाम।” जब रेफरी ने…
Ranchi। एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए रांची रेलवे स्टेशन के परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। स्वच्छता पर रांची रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक समाज में सफाई और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने नुक्कड़ नाटक देखने के लिए अपना समय निकाला। झारखंड एजुकेशनल एंड एनवायरनमेंट ट्रस्ट (जेईईटी) के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें लोगों को पर्यावरण की…
Ranchi। राज्य में सूरज आग उगल रहा है। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के दो तीन जिलों को छोड़ दें तो पूरा राज्य भीषण गर्मी और हीट वेव के चपेट में है। गर्मी के सितम से पूरा राज्य हलकान है। अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। एक जून तक गढ़वा पलामू चतरा में हीट वेब चलने की संभावना है। राज्य के 17 जिलों में एक बार फिर तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। अगले 48 घंटे तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया…

