मुंगेली/रायपुर। भाजपा नेता की आत्महत्या,धर्मांतरण के लिए दबाव और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में मुंगेली जिले की लोरमी के वनग्राम जमुनाही की एक युवती को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल( 44 ) का शव 15 जुलाई 2023 को उसके कियोस्क सेंटर से आधे किलोमीटर दूर खेत के बीच में बिजली के खंभे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। लोरमी की एस डी ओ पी माधुरी धीरही ने मीडिया को जानकारी दी है कि मृतक के सुसाइड नोट की जांच एवं परीक्षण के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच…
Author: admin
परिजनों ने कहा, धूल-गर्दा ने ली जान Hazaribagh। हजारीबाग। जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के चट्टी बरियातू पंचायत के के बिरहोर टोला निवासी किरण बिरहोर अब इस दुनिया में नहीं रही। वह महज़ 10 वर्ष की थी। उसके पिता बीरु बिरहोर की मानें तो उनकी बेटी की मौत बीते 28 फरवरी की रात में हुई। उन्होंने बताया कि किरण माइंस से उड़ रहे धूल-गर्दा के कारण बीमार पड़ गई थी। इलाज़ के नजदीक के स्वास्थ केंद्र ले गए, जहां उचित इलाज नहीं हो पाया और किरण की मौत हो गई। वहीं बिरहोर टोला की वार्ड सदस्य ममता ने बताया कि…
Ranchi : राज्य में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के लिए तीन मार्च से 10 मार्च तक आवेदन पत्र जमा किया जायेगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रदेश स्तर पर #AdmissionToSOE हैशटैग के साथ सोशल मीडिया महाअभियान चलाया गया। इस महाअभियान को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), कू आदि) पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दोपहर…
Ranchi । मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी डॉ बी. वीरा रेड्डी ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से उन्होंने कोयला के उत्पादन एवं प्रेषण में 2023-24 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य प्राप्त होने से राज्य को राजस्व की प्राप्ति में वृद्धि होगी।
Ranchi । भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम “नारी शक्ति वंदन यात्रा” के निमित्त महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। नारी शक्ति वंदन यात्रा कार्यक्रम चार, पांच एवं छह मार्च को आयोजित किए जाएंगे। चार मार्च को जिले स्तर, पांच मार्च को विधानसभा स्तर और छह मार्च को मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम पहले दिन मैराथन दौड़ से शुरू होगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा आरती सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्येय नारी सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा…
Asansol। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से फरवरी माह में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में गुरुवार को मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बता दें कि इस माह ईसीएल मुख्यालय से तीन अधिकारी तथा सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में एसी सिन्हा महाप्रबंधक (कार्मिक), असित कुमार घोष मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), विकास सरकार – मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) एवं कर्मचारियों में रणबीर कुमार सिंह वरिष्ठ लिपिक, समापती लायक वरिष्ठ निजी सहायक, दीपांकर लाहिरी एसटीआई, कृष्नेन्दु मुखर्जी अधीक्षक परिवहन(टी), सुरेन्द्र नाथ तिवारी यांत्रिकी फीटर, एमडी अनवर तथा राधा कृष्ण सिंह के नाम शामिल हैं।…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच विवाद थम नहीं रहा है। अब इस मामले में कंगना ने कोर्ट में सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा है। एक्ट्रेस कंगना रनौत न सिर्फ अपने काम बल्कि अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच सालों से कानूनी लड़ाई चल रही है। फिलहाल ये मामला भी चर्चा में है और दोनों के बीच ये विवाद थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस को इस मामले में…
Patna। बिहार के समस्तीपुर शहर में बीती रात अपराधियों ने रिलायंस ज्वेलरी शॉप के शोरूम से डेढ़ करोड़ से ज्यादा के आभूषण लूट लिया और मौके से फरार हो गये। घटना समस्तीपुर शहर के बीचो बीच मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम का है । पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे जब शोरूम बन्द हो रहा था इसी बीच 6 से 7 की संख्या में आए अपराधी हथियार लहराते हुए अंदर घुस गए और करीब 20 मिनट तक सभी कर्मियों को पिस्टल के नोक पर लेकर कीमती आभूषण लूट लिए। इस दरम्यान लूट का विरोध…
Kolkata। कलकत्ता High Court की फटकार के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की नींद टूटी। पुलिस ने 55 दिन की खींचतान के बाद संदेशखाली के मुख्य आरोपित और TMC नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया। उसे गत रात मिनाखां इलाके से दबोचा गया। दक्षिण बंगाल एडीजीपी सुप्रतिम सरकार ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर कहा, “इस मामले में शिकायत धारा 354 से संबंधित नहीं थी। 7, 8 और 9 फरवरी के बाद कई मामले सामने आए हैं, लेकिन 8 और 9 फरवरी के बाद से दर्ज हुए सभी मामले उन घटनाओं से संबंधित हैं जो दो या तीन साल पहले…
Washington : अमेरिकी हास्य अभिनेता रिचर्ड लुईस का निधन हो गया है। सत्तर और अस्सी के दशक में उन्होंने अपने उत्कृष्ट अभिनय से पूरी दुनिया को हंसाया। 76 वर्षीय रिचर्ड लुईस ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स में अपने घर पर अपनी अंतिम विदाई दी। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अभिनेता रिचर्ड लुईस के प्रवक्ता जेफ अब्राहम से यह दुखद जानकारी दी। अब्राहम ने बताया कि रिचर्ड का दिल का दौरा पड़ने से मर गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि रिचर्ड लुईस स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में याद किया जाएगा। 1970 और 1980 के दशक में, उन्होंने अपने चुटीले अंदाज से…

