डिंडौरी : मध्य प्रदेश में एक पिकअप के पलटने से 14 लोग मर गए और कम से कम 20 घायल हो गए। शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को भर्ती कराया गया है। कुछ की स्थिति गंभीर बताई गई है। एसपी और डिंडौरी कलेक्टर मौके पर हैं। घटना कलेक्टर विकास मिश्रा ने पुष्टि की है। शाहपुरा थाना की बिछिया पुलिस चौकी के बड़झर घाट में बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। यह बताया गया है कि पिकअप अनियंत्रित हो गया और फिर से पलट गया। पीड़ित सभी अमाही देवरी गांव के निवासी हैं। यह लोग मसूरघुघरी थाना क्षेत्र में किसी…
Author: admin
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में आप सभी के मध्य उपस्थित होना मेरे लिए विशेष गौरव का क्षण है। सर्वप्रथम मैं पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त कर उपाधि पा रहे कुल 800 स्नातकों, परास्नातकों और शोधार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही चांसलर मेडल, गोल्ड मेडल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों को विशेष बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चेरी, मनातू स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के…
Ranchi। राज्य में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए तीन मार्च से 10 मार्च तक आवेदन जमा किया जायेगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 फरवरी को प्रदेश स्तर पर #AdmissionToSOE हैशटैग के साथ सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जायेगा। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), कू आदि) का इस्तेमाल कर हैशटैग #AdmissionToSOE और @JepcJharkhand को टैग व रीट्वीट किया जायेगा। एडमिशन के लिए अब ऑनलाइन…
Ranchi। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को विकसित भारत-मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व स्पीकर और विधायक सीपी सिंह ने किया। सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। सीपी सिंह ने कहा कि देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी परिकल्पना…
जामताड़ा : जामताड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है।बताया जा रहा है कि जामताड़ा-करमाटांड़ के कालाझारिया के पास करीब दर्जन भर लोगों के ट्रेन की चपेट में आने के कारण 12 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
New Delhi। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लैंड फॉर जॉब केस में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत प्रदान कर दी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने सभी को एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर नियमित जमानत देने का आदेश दिया। स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा कि ईडी ने जांच के दौरान आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया। इसलिए उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज करने की कोई वजह नजर नहीं आती। हालांकि ईडी ने इनकी नियमित जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि अगर…
Greater Noida। वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर एशले नर्स यहां ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले संस्करण में रेड कार्पेट दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नर्स ने मंगलवार को तीन विकेट लेकर मुंबई चैंपियंस पर अपनी टीम की हालिया जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के प्रति अपने लगाव को व्यक्त करते हुए, नर्स ने आईवीपीएल में हर्शल गिब्स के नेतृत्व में खेलने को लेकर अपने उत्साह पर जोर दिया। उन्होंने लीग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “मेरा मतलब है, मुझे भारत से…
Wellington। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को चोट के कारण खेलने में विफलता हो गई है। डेवोन को पिछले टी20 सीरीज के दौरान हुई चोट के बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें पहले टेस्ट से बाहर करने का निर्णय लिया है। बल्लेबाजी के लिए हेनरी निकोल्स को टीम में बुलाया गया है, लेकिन कॉनवे के बिना खेलने से टीम की बल्लेबाजी में कमजोरी हो सकती है। टीम कोच गैरी स्टीड ने डेवोन के बाहर होने को निराशाजनक बताया और कहा, ‘डेवोन हमारे लिए एक स्तरीय बल्लेबाज है और इसके बिना खेलना हमारे लिए एक…
Beijing। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि देश के वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत में दुनिया की पहली तिब्बती भेड़ का सफलतापूर्वक क्लोन तैयार किया है। इससे प्रजातियों की प्रजनन क्षमता में सुधार की उम्मीद है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थवेस्ट ए ऐंड एफ यूनिवर्सिटी की शोध टीम और किंघई की राजधानी जिनिंग में पशु रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की। इसमें दैहिक कोशिका क्लोनिंग तकनीक को अपनाया गया। पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम चीन के जिजांग स्वायत्त क्षेत्र की स्थानीय सरकार ने इस…
Ranchi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:30 बजे रांची पहुंच रही हैं। वो पूर्वाह्न 11:30 बजे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वो समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।इस अवसर पर तीन विद्यार्थियों को चांसलर मेडल, 58 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 29 स्कॉलर्स को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए चेरी-मनातू कैंपस पहुंचेंगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद रिंग रोड होते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे ओडिशा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन और प्रस्थान के समय नो फ्लाई जोन घोषित किया…

