Ranchi। झारखंड सरकार ने 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजी वायरलेस के पद पर पदस्थापित आरके मलिक को एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया। आरके मलिक एडीजी वायरलेस के भी अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे। इसी प्रकार आईजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार को आईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया है। आईजी एसीबी के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को आईजी प्रोविजन के…
Author: admin
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 की सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन आकांक्षाओं का बजट है। राज्य सरकार ने जनता के विश्वास एवं उम्मीद के अनुरूप बजट बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मंगलवार 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। हमारी सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देने का कार्य किया है। बजट में किसानों की ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है।…
New Delhi। सीबीआई लैंड फॉर जॉब मामले में दस दिन में पूरक चार्जशीट दाखिल कर देगी। सीबीआई ने यह सूचना राऊज एवेन्यू कोर्ट को दी है। इस पर स्पेशल जज विशाल गोगने ने मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को करने का आदेश दिया। आज सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने पूरक चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सात से 10 दिन में पूरक चार्जशीट दाखिल हो जाएगी। सीबीआई की इस दलील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को करने का आदेश दिया। इसके…
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में दिखाए गए कई सीन को लेकर विवाद उठ गया है। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की भी काफी आलोचना हुई थी। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर आम दर्शकों से लेकर सेलिब्रिटीज तक कई लोगों ने कमेंट किये हैं। इस फिल्म से बॉबी देओल ने दमदार वापसी की है। इस फिल्म में बॉबी ने विलेन अबरार हक का किरदार निभाया। हाल ही में बॉबी को इस फिल्म के…
Patna/ Purnia। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। सोमवार देर रात तेजस्वी के काफिले में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि आठ से अधिक जवान घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना पूर्णिया में बिलौरी पैनोरमा हाइट के पास हुई, जहां तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के काफिले की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा रही कार से टकरा गई। इस कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से…
Wellington। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं द्वारा यह बताए जाने के बाद कि उन्हें गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नहीं चुना जाएगा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 37 वर्षीय वैगनर ने पिछले हफ्ते कोच गैरी स्टीड के साथ कड़ी बातचीत के बाद ही यह भावनात्मक निर्णय लिया था, जहां यह पुष्टि हुई कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड के अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि उन्हें…
Ramgarh। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को विकसित भारत का रेल योजना के तहत सोमवार को बड़ी सौगात दी है। इसमें रामगढ़ जिला भी लाभान्वित हुआ है। रामगढ़ शहर के बिजोलिया में रेलवे ओवरब्रिज और जिले के पतरातू प्रखंड में तीन रेलवे अंडरपास का उद्घाटन हुआ है। दोनों स्थानों पर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेलवे के अधिकारियों के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में एलईडी के माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोगों ने देखा। पतरातू में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जयंत सिन्हा भी शामिल हुए। पतरातू प्रखंड के जयनगर रेलवे डीजल साइड में वीडियो कांफ्रेंस…
Ranchi। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 रिपोर्ट पेश किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड की जीएसडीपी राष्ट्रीय लेखा के आधार पर 2011-12 में लगभग एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये का था, जो 2018-19 में बढ़कर दो लाख 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और वर्तमान में 3 लाख 05 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। कोविड काल में ये आंकड़े गिर गया था। हालांकि, तब से राज्य की जीएसडीपी में लगातार वृद्धि हुई है। वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव…
Dhanbad। जिले के कोयला नगर में कार्यरत सीआईएसएफ जवान ने सोमवार को अपने आवास में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र का है। मृत जवान डीके सरकार धनबाद के नूतनडीह, कृष्णा नगर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि डीके सरकार पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद से ग्रसित थे। घटना की सूचना पाकर सीआईएसएफ के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज मामले की छानबीन में जुटी है। सरायढेला थाना…
Kanpur (Uttar Pradesh)। भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के रक्षा निर्माता, अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में आयुध और मिसाइलों के निर्माण के लिए दो मेगा प्लांट्स का उद्घाटन किया गया। भारत में निजी क्षेत्र में अपनी तरह के ये पहले अत्याधुनिक प्लांट्स रक्षा के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साउथ एशिया के इन सबसे बड़े प्लांट्स का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे एवीएसएम वीएसएम एसएम एडीसी, मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा…

