Author: admin

Ranchi : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रॉची में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन करते हुए रुपये 102 करोड़ का ऋण वितरण किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बैंक ने ग्राहकों को विभिन्न वितरण योजनाओं से जोड़ने का उत्साह दिखाया है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक विवेक कुमार ने दीप प्रज्वलन कर मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घाटन किया, जिसमें पटना अंचल के आंचलिक प्रमुख घर्मपाल खुराना भी उपस्थित थे। उन्होंने ग्राहकों को बैंक के विभिन्न उत्पादों और योजनाओं के बारे में सूचित किया और उन्हें ऋण वितरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया…

Read More

Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन ने 1 जनवरी 2017 से शुरू होने वाले समय में पहले 100 मिलियन मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया है, जिसमें 25 फरवरी 2024 को 100 एमएमटी कोयला उत्पादन का उल्लेखनीय मील को पार किया गया है। पहले 50 एमएमटी कोयले का उत्पादन 1995 दिनों में हुआ था, लेकिन अगले 50 एमएमटी कोयले का उत्पादन केवल 617 दिनों में हुआ है, जो एक विशेषज्ञता है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में एनटीपीसी ने सुरक्षा उपायों, खान योजनाओं, उपकरण स्वचालन, कार्यबल प्रशिक्षण और निगरानी प्रणालियों का अद्वितीय संयोजन किया है। वे पांच परिचालन कैप्टिव कोयला खदानों के साथ…

Read More

New Delhi। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज भी पेश नहीं होंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सातवीं बार समन भेजकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। आम आदमी पार्टी ने इस समन पर भी सोमवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर नहीं जाएंगे। पार्टी ने कहा कि चूंकि अभी मामला अदालत में लंबित है। इसकी सुनवाई 16 मार्च को होनी है। ईडी समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि वीरों और उलगुलान की इस धरती से आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे। इस प्रदेश को इस तरह संवारेंगे कि यहां किसी के साथ कोई भेदभाव और अन्याय नहीं होगा। सभी को पूरे मान-सम्मान के साथ हक-अधिकार प्राप्त होगा। सोरेन रविवार को साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित भोगनाडीह में आयोजित अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपने वीरों की शहादत ना कभी भूले हैं और ना कभी भूलेंगे। इनका बलिदान व्यर्थ नहीं…

Read More

Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 26 फरवरी को विकसित भारत का विकसित रेल 2047 योजना के तहत रांची रेल मंडल के 14 स्टेशनों के उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने रविवार को बताया कि 26 फरवरी को प्रधानमंत्री रांची रेल मंडल के 14 स्टेशनों के उन्नयन और नौ सड़क ऊपरी पुल, सबवे, लो हाइट सब-वे के शिलान्यास एवं तीन सड़क ऊपरी पुल, सब-वे, लो हाइट सब-वे का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

Read More

Ranchi : जेसीआई राँची ने आज दिन रविवार को अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 54 यूनिट रक्त लोगों के द्वारा रक्तदान कर संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्राउड डोनर का सर्टिफिकेट , नाश्ता का पैकेट एवं फ्रेश जूस दिया गया। इस शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा की हमारा जीवन हमारे रगों में दौड़ रहा है और रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं, कार्यक्रम संचालक प्रवीण अग्रवाल ने कहा रक्तदान हमारे समाज सेवा के…

Read More

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार, 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। पुनर्विकसित गोमती नगर रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से देशभर में 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री कल सुबह नई…

Read More

Ranchi। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। भारतीय टीम की पहली पारी आज 307 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड टीम को 46 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में दूसरी पारी 145 रन पर सिमटने के बाद इंग्लैंड टीम की कुल बढ़त 191 रन की हुई। इस तरह भारत के सामने जीत के लिए…

Read More

Dhanbad। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को धनबाद पहुंचे। वे हाउसिंग कॉलोनी स्थित धनबाद लोकसभा चुनाव के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने धनबाद सांसद, विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं संग कार्यालय में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी धनबाद आ रहे हैं। इस दौरान वह सिन्दरी हर्ल कारखाने का उद्घाटन करने के साथ बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डा में एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर धनबाद और बोकारो के प्रत्येक गांव,…

Read More

Ranchi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 फरवरी के रांची में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है।इसके तहत विधि व्यवस्था को लेकर चार जोन में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्तियां 28 फरवरी से राष्ट्रपति के प्रस्थान के दो घंटे बाद तक प्रभावी रहेंगी। उपायुक्त के आदेश में राष्ट्रपति की सुरक्षा, मार्ग के प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यक्रम स्थल में अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल-शौचालय व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल, वाहन पार्किंग, खाद्य पदार्थों की जांच आदि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संबंधित…

Read More