Ranchi। लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में मनमाने ढंग से तबादले का मामला आयोग तक पहुंच गया है। आयोग के संज्ञान में आने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने झारखंड के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को शनिवार को पत्र लिखा है। आयोग के लिखे पत्र के अनुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत पदाधिकारियों के स्थानांतरण, पदस्थापन के लिये आयोग की ओर से दिशा-निर्देश दिया था। आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि पदाधिकारियों का स्थानान्तरण एक ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत सीमावर्ती जिला में किया गया है, जो…
Author: admin
Saraikela/ Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार झारखंड को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान-सम्मान के साथ हक-अधिकार मिलेगा। चम्पाई सोरेन शनिवार को सरायकेला खरसावां जिले के टाउन हॉल में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों के मामले में…
Ranchi। जो रूट के बेहतरीन नाबाद शतक और ऑली रॉबिन्सन के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं ऑली रॉबिन्सन ने 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने इंग्लैंड की सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। हालांकि 47 के कुल स्कोर पर अपना पहला टेस्ट खेल…
Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया अकाउंट अब उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन हैंडल कर रही हैं। उन्होंने पति के ट्विटर अकाउंट एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट किया है। कल्पना ने लिखा है कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे हेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित हूं और दुःखी भी। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वे जेल में हैं। कल्पना ने लिखा है कि बाबा साहेब के शब्द “छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल…
राशिफल: 24 फरवरी, 2024 : मेष : लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग है। वृष : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। मेहमानों का आगमन…
Beijing। चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य व्यक्ति झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने घटना का विवरण देते हुए प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह 4:39 बजे आग लगी। प्रारंभिक विश्लेषण में साफ हुआ है कि आग इमारत के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक साइकिलों के कारण…
New Delhi। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोट के कारण ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 मैच से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके अगले महीने आईपीएल की शुरुआत तक फिट होने की उम्मीद है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “वॉर्नर को एक संक्षिप्त रिकवरी अवधि की आवश्यकता होगी, हालांकि इससे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उनकी उपलब्धता प्रभावित होने की उम्मीद नहीं है।” वॉर्नर के फिट होने की समय सीमा लगभग सात से 10 दिन होने का अनुमान है। श्रृंखला के अंतिम मैच में…
Tehran। ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी इस्माइल शाह बख्श और उसके साथियों को मार गिराया है। ईरान की इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश (समाचार पोर्टल) ने अपनी रिपोर्ट यह जानकारी दी। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने अपने एक्स हैंडल में ईरान के सैन्य बलों की पाकिस्तान के खिलाफ की गई इस कार्रवाई का संक्षिप्त ब्यौरा साझा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सैन्य बलों ने पाकिस्तान क्षेत्र में जैश अल-अदल (न्याय की सेना) के आतंकवादी ग्रुप कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके…
Latehar। नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के जोनल कमांडर मनोहर परहिया और एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जोनल कमांडर मनोहर पर सरकार ने 10 लाख रुपये इनाम भी घोषित कर रखा था। मनोहर लातेहार जिले के छिपादोहर का रहने वाला है जबकि दीपक पलामू के पाकी का रहने वाला है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, लातेहार एसपी अंजनी अंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी, रवि शंकर मिश्रा समेत अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस संबंध में आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया…
Ramgarh। सिर्फ 25 हजार के कर्ज पर पांच लाख के सूद ने एक व्यापारी की जान ले ली। रामगढ़ शहर के न्यू बगीचा मोहल्ले में शुक्रवार को कपड़ा व्यवसाई सुशील कुमार साहू ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता योगेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि उनका 37 वर्षीय बेटा सुशील पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। वह ना तो दुकान जाना चाह रहा था और ना ही कोई और काम कर पा रहा था। शुक्रवार को उसने फांसी लगा ली तो परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर होप हॉस्पिटल ले गए, जहां…

