Ranchi। JPSC-CGL प्रश्न पत्र लीक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजयुमो के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। साथ ही मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा, प्रदेश मंत्री पूजा सिंह, प्रदेश मंत्री पवन पासवान, कार्यालय मंत्री संजय महतो, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह शामिल थे।
Author: admin
Ranchi। झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी। राहुल गांधी ने एमपी-एमएलए कोर्ट के समन के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका खारिज होने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में ट्रायल चलेगा। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में मामले की सुनवाई नौ फरवरी को पूरी हो गई थी। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी नवीन झा की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें लिखित बहस प्रस्तुत करने के…
Varanasi। गुजरात में पूरे दिन व्यस्त और लम्बे कार्यक्रम, हवाई सफर के बाद गुरुवार रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फुलवरिया फ्लाईओवर का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका जाते समय फुलवरिया फ्लाईओवर पर अचानक प्रधानमंत्री ने काफिला रुकवाया। प्रधानमंत्री अपने वाहन से उतर कर मुख्यमंत्री के साथ पैदल चलकर फ्लाईओवर की मजबूती का जायजा लिया। यह देख पुल के आसपास खड़े लोगों ने हर-हर महादेव का नारा लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री…
इस्लामाबाद। पंजाब विधानसभा के निर्वाचित सदस्य आज (शुक्रवार) अपने शपथ लेंगे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार पीटीआई ने गुरुवार देर रात इसका फैसला किया। साथ ही पीटीआई नेतृत्व ने फैसला किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए मियां असलम इकबाल के नेतृत्व में सभी पार्टी समर्थित विजेता सदस्य पंजाब विधानसभा के पहले सत्र में हिस्सा लेंगे। मध्य पंजाब पीटीआई के महासचिव हम्माद अज़हर ने एक्स पर घोषणा की है कि पीटीआई समर्थित उम्मीदवार जो फॉर्म 47 में परिणाम…
Asansol : ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने गुरुवावर को मीडियाकर्मियों के साथ संवाद किया। इस सकारात्मक मौके पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में सीएमडी, ईसीएल ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। उत्पादन एवं उत्पादकता, अधिभार हटाव, कल्याण और भविष्य की योजनाएं। उन्होंने मीडियाकर्मियों को आगामी समय में कंपनी के अच्छे प्रदर्शन के लिए विश्वास जताया और नये आयाम स्थापित करने का उत्साह दिखाया। उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए समय-समय पर परस्पर संवाद करने के लिए प्रेरित किया। मीडियाकर्मियों ने कंपनी से जुड़ी विभिन्न…
Ranchi। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )की ओर से रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष आठवें दिन गुरुवार को बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी के अध्यक्षता में उपवास कार्यक्रम हुआ। मौके पर हीरालाल मांझी ने कहा जिस तरह से हमारे नेता हेमन्त सोरेन को जेल भेजकर केंद्र सरकार प्रताड़ित कर रही है। इसके विरोध में हम गांव गांव जाकर लोगों को बताने का काम कर रहे हैं। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा साजिश के तहत हेमंत सोरेन को बिना कोई ठोस सबूत के ईडी की ओर से जेल भेजने का काम किया गया है, जहां उन्हें मानसिक…
Ranchi। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि खेलकूद की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से अनुशासन और आपसी समन्वय की भावना प्रबल होती है। प्रतिभागी जय और पराजय दोनों में समभाव की भावना रखते हैं। यह भावना मनोबल को बढ़ाता है जिससे वे अपने कार्यों को दक्षता पूर्वक और कुशलतापूर्वक सम्पन्न करने की दिशा में प्रेरित होते हैं। राज्यपाल गुरुवार को रांची स्थित होमगार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी की स्थापना व्यापक उद्देश्य के साथ की गयी…
Ranchi। बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई। कोर्ट ने इन दोनों उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि सात मार्च तक बढ़ा दी है। इनकी अगली पेशी कोर्ट में सात मार्च को होगी। उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जबकि भानु को 12 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद दोनों को अदालत…
Ranchi। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अमित मंडल ने गुरुवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में राज्य की युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दों को लेकर भाजपा शुरू से ही युवाओं के हक-अधिकार को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही, लेकिन राज्य सरकार ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करवाया। यहां तक कि संगीन धारा लगाकर एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि जेएसएससी का फुल फॉर्म झामुमो सरकार की सर्विसेस और कमिशन है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय…
Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमीन मामले में फंसने और जेल जाने के बाद बदले राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी की छह घंटे तक मैराथन बैठक हुई। हालांंकि इस बैठक में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की। बैठक में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हमारे प्रिय नेता हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाने और सरकार के चार के कार्यकाल के कार्यों को लेकर हमें चुनाव में…

