Asansol : शताक्षी महिला मंडल की ओर से आज दिन बुधवार को डिशेरगढ़ स्थित झालबागन क्लब में अध्यक्ष पुष्पिता पंडा के मार्गदर्शन में ईसीएल के कमांड क्षेत्र के 205 जरूरतमंद महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इन सभी महिलाओं को पूर्व में नौ महीनों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था एवं सिलाई प्रशिक्षण में उत्तीर्ण सभी महिलाओं को आज प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कंप्युटर संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त उन 46 महिलाओं एवं 05 महिलाओं जिनको ब्यूटिशन का प्रशिक्षण दिया गया उनको भी प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर एस.एम.एम की अध्यक्षा पुष्पिता पंडा ने सभी…
Author: admin
Ranchi : आज दिन बुधवार को इंडियन बैंक द्वारा होटल कैपिटल हिल, राँची में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), राँची की 29वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नराकास (बैंक) राँची के अध्यक्ष एवं इंडियन बैंक के अंचल प्रबंधक एफ़. आर. बोखारी द्वारा किया गया। इस बैठक में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक निर्मल कुमार दुबे एवं इंडियन बैंक, कॉर्पोरेट कार्यालय, चेन्नै के राजभाषा विभागाध्यक्ष अजय कुमार विशेष रूप से आमंत्रित थे। इसके अलावा नाबार्ड के प्रभारी –अधिकारी /महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह, केनरा बैंक के महाप्रबंधक जोशी, यूनियन बैंक के महाप्रबंधक बैजनाथ सिंह एवं…
Ranchi : एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा की मेजबानी में आईआरएसएम ईआर-2 शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एके शुक्ला, जीएम (ओएंडएम) के हाथों बुधवार को किया गया। बता दें कि इस आयोजन में क्षेत्र की पांच प्रमुख टीमें, एनटीपीसी उत्तरी कर्णपुरा, एनटीपीसी बोंगाईगांव, दर्लिपल्ली, तालचेर थर्मल और असम और ओडिशा से तालचेर कनिहा के साथ उत्साही प्रतिस्पर्धा देखी गई। उद्घाटन समारोह में वी. एस दुबे, महाप्रबंधक (परियोजनाएं), रवीन्द्र शर्मा, महाप्रबंधक (एफएम), राजीव वर्मा, एजीएम (आईटी), एके अग्रवाल, एजीएम (टीएडी), धीरज गुप्ता (डीजीएम एचआर), और अभिषेक आनंद (वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन) सहित अन्य शामिल थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत…
Ranchi : आज दिन बुधवार को चान्हो स्थित बाघवार अकादमी की ओर से नर्सरी से कक्षा -2 तक के बच्चों को भ्रमण के लिए (फ़न कैसल ) रातू पार्क ले जाया गया। फ़न कैसल जाने को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे। बच्चों को विद्यालय के बसों में ले जाया गया। यात्रा से पूर्व बच्चों को विद्यालय के निर्देशक अशोक बाघवार एवं प्रधानाचार्य अरुण बाघवार सहित अन्य शिक्षक गण ने हैप्पी जर्नी कहा तथा सभी का अभिवादन किया। पूरे रास्ते बच्चे बहुत ही उत्साहित एवं खुश नज़र आए। वहां पहुंचकर सभी बच्चे पंक्तिबद्ध होकर एक-एक कर सभी राइड, जैसे- ड्रैगन व्हील,…
गोड्डा : प्रशिक्षुता प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और प्रशिक्षुता योजना के बारे में युवाओं/प्रतिष्ठानों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, क्षेत्रीय व कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय ने कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय के सहयोग से गोड्डा में एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षुता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार को अदाणी पावर प्लांट स्थित सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि गोड्डा-डीएफओ मौन प्रकाश, झारखंड कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक बी के सिंघा, उप निदेशक पी के मांडवी, सहायक निदेशक हिमांशु अदाणी पावर के प्लांट हेड प्रसून चक्रवर्ती, गोड्डा की नियोजन पदाधिकारी…
दुबई। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को दुबई में आईपीएल मिनी-नीलामी 2024 में अपनी टीम में रोमांचक बदलाव किए। फ्रेंचाइजी ने हार्ड-हिटिंग हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को 5 करोड़ रुपये में और वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप को 75 लाख रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भी 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के बारे में पूछे जाने पर हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, “हमने वे सभी कमियां भर दीं जो हम चाहते थे और…
चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित बिलारी गांव के समीप मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो कोयला लदे हाइवा डंपर को आग के हवाले कर दिया। दोनों हाइवा डंपर पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि बाइक से आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मां अंबे कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी का दोनों हाइवा आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर सीएचपी,सीपीपी सायलो साइडिंग पिपरवार जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने हाइवा डंपर में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के सहयोग…
रांची। रिम्स निदेशक पद के लिए 22 दिसम्बर को इंटरव्यू होगा। अभी तक इस पद के लिए 14 चिकित्सकों ने आवेदन दिया है। आवेदन करने वालों में नौ चिकित्सक झारखंड के हैं। जबकि दो नई दिल्ली, एक लखनऊ, एक राजस्थान और एक पंजाब के हैं। उल्लेखनीय है कि रिम्स निदेशक का पद पिछले छह माह से प्रभार में है। स्थायी निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद के इस्तीफे के बाद डॉ. राजीव गुप्ता को प्रभारी निदेशक बनाया गया था।
नई दिल्ली। कोरोना और इसके नए वेरिएंट जेएन- 1 के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा संबंधी सेवाओं की तैयारियों पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के जेएन-1 वेरिएंट को वेरियंट ऑफ इंटरेस्ट माना है, यानी यह वायरस तेजी से फैल सकता है। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने का समय है। हमें घबराने नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है। अस्पताल…
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि आरोपितों को चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं। कोर्ट इस मामले के आरोपित तेजस्वी यादव की आस्ट्रेलिया जाने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका पर 22 दिसंबर को सुनवाई करेगा। स्पेशल जज विशाल गोगने ने ये आदेश दिया। आज सुनवाई के दौरान इस मामले के आरोपित लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए। उन्होंने आज कोर्ट में पेश होने की छूट मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आज तेजस्वी यादव की ओर से…

