रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को समापन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में राज्य सरकार के स्तर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अबुआ आवास, सीएम रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले स्कीम, गुरु जी क्रेडिट कार्ड, केसीसी सहित अन्य योजनाओं का विशेष उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार हजारों नियुक्ति पत्र बांटेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के लिए जिस तरह से कार्य करना शुरू किया है, जिस तरह…
Author: admin
Ranchi : HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ने अपने इलाज करने के तरीक़े को और बेहतर बनाते हुए सफलता हासिल की है। HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल के सलाहकार मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट डॉ सतीश शर्मा की देखरेख में इस इलाज की प्रक्रिया को सफल अंजाम दिया गया। स्तन कैंसर से पीड़ित महिला काफ़ी परेशान थी। महिला को राँची के HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉ सतीश शर्मा ने पीड़ित महिला का इलाज शुरू कर दिया। शुरुआती इलाज के दौरान डॉ सतीश शर्मा ने पाया कि भारत में मौजूद दवाओं का महिला पर अनुमानित प्रभाव नहीं पड़…
रांची। एनटीपीसी दुलंगा कोयला खनन परियोजना को वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए ओपन कास्ट खानों की श्रेणी के तहत स्टार रेटिंग पुरस्कार (तीसरी रैंक) से सम्मानित किया गया है। एनटीपीसी तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजना को वर्ष 2019-20 के लिए ओपन कास्ट श्रेणी के तहत स्टार रेटिंग (अचीवर्स रैंक) से भी सम्मानित किया गया है। एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और अनिमेष जैन, सीईओ, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने 20 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित कोयला खदानों की वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से पुरस्कार प्राप्त किए।…
रायपुर/सुकमा /बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों ने बुधवार देर शाम से लेकर रात तक जबरदस्त उत्पात मचाया है। सुकमा में नक्सलियों ने यात्री बस में पथराव करते हुए 2 ट्रकों में आग लगा दी है। नक्सलियों की आगजनी से नेशनल हाईवे 30 पर आवागमन बंद हो गया है। वहीं भैरमगढ़-बीजापुर एनएच-163 पर पेड़ काटकर गिरा दिया जिससे आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। नक्सलियों ने भारी मात्रा में पर्चा भी डाला है। जिसमें नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद रखने का आह्वान किया है। बीजापुर एसपी ने आवागमन बाधित होने की पुष्टि की है।…
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं और इससे 6 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 300 नए मामले सामने आए और इससे तीन की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 2669 हो गई है। जिन राज्यों में कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं, उनमें…
रांची। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रसूलीगंज में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि बुधवार रात एक ही परिवार के कई लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयला जलाकर सोए हुए थे। कमरे का दरवाजा बंद था, जिस वजह 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी बिहार के रहने वाले थे। उल्लेखनीय है कि बीते 21 दिसंबर 2021 को हजारीबाग शहर के पेलावल-रोमी में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। सभी…
बेगूसराय। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार सरकार की सकारात्मक उद्योग नीति के कारण अब बड़े पैमाने पर युवा रोजगार नहीं खोज रहे हैं। बल्कि स्वरोजगार की ओर प्रेरित होकर खुद लोगों को रोजगार दे रहे हैं। कोरोना काल के बाद बेगूसराय में छोटे-छोटे दो सौ से भी अधिक स्वरोजगार शुरू किए गए। लेकिन अब यहां के एक युवा ने ऐसा स्टार्टअप किया है जो बिहार के लिए नई बात है। बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड स्थित पिपरा देवस निवासी निशांत रंजन ने केला से चिप्स बनाने की फैक्ट्री लगाई है। फैक्ट्री भी पूरी तरह से ऑटोमेटिक…
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को विधायक दशरथ गगराई ने सदन में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत खरसावां डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खरसावां डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 17 पद सृजित हैं जबकि कॉलेज सिर्फ प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा है। इसके जवाब में प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार ने 281 नियमित और 34 बैकलॉग सहायक प्राध्यापकों के पद पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी को अधियाचना भेजी है। जब तक नियुक्ति नहीं होती…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने मुलाकात की। उन्होंने सीसीएल के कोल खनन और उत्पादन से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान की दिशा में राज्य सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस सहयोग से सीसीएल ने वर्ष 2023-24 में कोल उत्पादन का जो लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने में सफल होगा।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय और नियोजन नीति बिल को सदन में हुबहू पुनः पेश किए जाने के सवाल पर कहा कि हेमंत सरकार केवल राजनीति कर रही है। इसकी मंशा साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की जन भावनाओं का पूरा सम्मान करती है। इसका बड़ा उदाहरण अलग झारखंड राज्य का निर्माण है। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 2004 से 2014 10 वर्षों तक केंद्र में यूपीए शासन रहा। राज्य में भी अधिकांश समय राष्ट्रपति शासन रहा। साथ ही हेमंत सोरेन उप मुख्यमंत्री रहे। स्थानीय नीति के…

