अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड पर शहरी फेरियों के लिए बनी पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने शहरी फेरी करने वालों की सराहना करते हुए कहा कि वे लोग देश के विकास में सीधे योगदान देते हैं। देश के 40 लाख से अधिक फेरी वाले डिजिटल पेमेंट से जुड़े हैं। शाह ने कहा कि देश में फेरी वालों के लिए बिना गारंटी के लोन देने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद यदि कोई बैंक गारंटी मांगे तो कह दें कि उनकी गारंटी नरेन्द्र भाई हैं। रविवार को जीएमडीसी…
Author: admin
Ranchi : आज दिन शनिवार को वेंचर स्किल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गोल चक्कर मैदान धुर्वा सेक्टर 2 में खेले गए अपने दूसरे मैच में बाघवार एकेडमी चान्हों की टीम ने शारदा ग्लोबल स्कूल राँची को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया। ज्ञात हो यह मैच राँची ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कराया जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा ग्लोबल की टीम ने 27.2 ओवर में 130 रन बनाया। इस टीम के बल्लेबाज ईशित तिवारी ने अपनी टीम के लिए 55 रन बनाए तथा अंतरिक्ष उराँव एवं अतुल्य श्री ने…
रांची/धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड कोई पिछड़ा और गरीब राज्य नहीं है लेकिन पिछले 20 वर्षों के दौरान इसे पिछड़ा रहने के लिए छोड़ दिया गया। किसी ने राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाई। हमारी सरकार इस राज्य को गरीबी और पिछड़ापन के टैग से निजात दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वर्ष 2025 में झारखंड 25 वर्ष का युवा हो जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड स्थित मोदी टोला ग्राम में आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने…
Ranchi : आज दिन- गुरुवार को बाघवार अकादमी चान्हों के प्रांगण में साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता का आयोजन साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों के लाखों बच्चे हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष बाघवार अकादमी चान्हो के बच्चों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।इस वर्ष इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 3 से कक्षा 8 तक 59 छात्र…
फतेहपुर । जिले में युवती को पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की घर से नकदी समेत जेवर भी ले गई है। शुक्रवार को मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में शुरू कर दी है। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि 20 दिसम्बर की सुबह घर के सभी लोग खेत में काम करने चले गये और घर में उसकी बेटी अकेली थी। खेत से जब दोपहर बाद घर वापस लौटे तो…
जयपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार 23 दिसंबर को जैसलमेर के प्रवास पर रहेंगी। वे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति की जैसलमेर शहर में यात्रा के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस की तरफ से खास तैयारियां की जा रही हैं। सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी के कार्यक्रम में शामिल होंगी और राजीविका की लाभार्थी महिलाओं से संवाद करेंगी।…
पुंछ। पुंछ जिले के दोनाड़ क्षेत्र में थानामंडी-बफलियाल सड़क पर अपने गंतव्य की ओर जा रहे सेना के दो वाहनों पर गुरुवार शाम को आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन अन्य घायल हो गए हैं। सेना ने एक बयान में कहा है कि बुधवार को इलाके में ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर 20 दिसंबर की रात से सामान्य क्षेत्र डेरा की गली (डीकेजी), थानामंडी, राजौरी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जम्मू के पुंछ में बफलियाज औरथानामंडी रोड के बीच आतंकियों ने भारतीय सेना…
मुरादाबाद। रामनगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होंगे। अयोध्या जाने वाली अधिकांश ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। जिसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, हरिद्वार, अमृतसर आदि रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए संचालित की जा सकती हैं। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर अयोध्या दिल्ली, अमृतसर और हरिद्वार से स्पेशल…
रांची। झारखंड राज्य के 11 आईएएस अफसरों का तबादला-पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए उन्हें डीडीसी गिरिडीह के पद पर स्थापित किया गया है। एसडीओ चास दिलीप सिंह शेखावत को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी लोहरदगा के पद पर नियुक्त किया गया है। एसडीओ कोडरमा संदीप कुमार मीणा को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा कक्ष में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, कोलकाता डॉ एन्ड्रयु फ्लेमिंग ने मुलाकात की। फ्लेमिंग ने मुख्यमंत्री को यूके सरकार की ओर से यूके आने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि यूके सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एंड ट्रेड की तरफ से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने यूके सरकार द्वारा दिए आमंत्रण पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारस्परिक सहयोग के साथ आगे बढ़ने के लिए झारखंड तत्पर है। ब्रिटिश डिप्टी हाई…

