प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे यहां बस्तर संभाग के कांकेर जिले के गोविंदपुर मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुचेंगे और 2 बजकर 45 मिनट पर कांकेर आएंगे।मोदी 4 महीने में

Advertisement

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे यहां बस्तर संभाग के कांकेर जिले के गोविंदपुर मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुचेंगे और 2 बजकर 45 मिनट पर कांकेर आएंगे।मोदी 4 महीने में पांचवीं बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी यहां कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 7 नवंबर को सरगुजा के दौरे पर रहेंगे। यहां वे विश्रामपुर और सूरजपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को रायपुर में प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *