काबुल। इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घातक हमला करने का दावा किया है। इस्लामिक स्टेट ने शुक्रवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर दावा किया कि काबुल के एक स्पोर्ट्स क्लब में हुए विस्फोट के पीछे उसका हाथ था। एक रात पहले किए गए इस हमले में चार लोग मारे गए थे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। तालिबान शासित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार शाम हुए विस्फोट में चार लोगों की जान चली गई थी और सात अन्य लोग घायल हो गए थे। यह विस्फोट शिया बहुल इलाके को निशाना बनाकर किया…
Author: admin
Ranchi। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के माध्यम से पूरे देश में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया है। 2030 तक भारत में रेबीज से होने वाली मौत को शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान एवं निजी संस्थान द्वारा रेबीज को प्रतिवेदित किया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही बचाव, नियंत्रण और निगरानी सभी स्वास्थ्य संस्थान द्वारा किया जाना है। झारखंड में महामारी रोग रेबीज विनियमन 2023 के आलोक में रेबीज के अधिसूचित रोग घोषित किया गया…
Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन शनिवार को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समापन संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कुशासन, लूट, झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ विगत 17 अगस्त से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा नौ चरणों में संपन्न होने जा रही है। अमर शहीद सिदो कान्हु को नमन कर शहीदों की पवित्र धरती संथाल परगना से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर संपन्न होगी। यात्रा को ऐतिहासिक समर्थन…
Ranchi: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद ने शुक्रवार को हिन्दी उत्सव 2023 का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का उदघाटन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद के क्षेत्र प्रमुख मुकेश कुमार सिंह, दोनों उप क्षेत्र प्रमुख ब्रजेन्द्र कुमार सिंह और उमेश चंद्र, मुख्य प्रबन्धक उमेश कुमार , ओम प्रकाश, अजय कुमार, पीएन राय, एम एल पी प्रमुख सैकत सिन्हा ने किया। मौके पर राजभाषा से संबन्धित प्रकाशित की गई संदर्भ साहित्य “बैंकिंग पत्राचार” का विमोचन किया गया और अंतर शाखा शील्ड योजना के विजेता शाखाओं और व्यक्तिगत पुरस्कार योजना के विजेता स्टाफ सदस्यों को पुरस्कृत किया गया…
Ranchi। राज्य की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन जापान और मलेशिया के बीच पहला मैच खेला गया। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मैच में शानदार खेल के लिए नगाई हाजुकी को प्लेयर्स आफ द मैच का खिताब मिला। https://pratahnewz.com/ntpc-swayamsiddha-womens-club-provided-nutritious-food-items-to-pregnant-women/ जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का पहला गोल था। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने लगातार हमला जारी…
Ranchi। NTPC स्वयंसिद्धा महिला क्लब, कोयला खनन मुख्यालय ने शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन पर जागरुकता पैदा करने के लिए सीएसआर पहल रूप में खाद्य पदार्थ दिए। यह पहल स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब की अध्यक्ष रेखा जैन के मार्गदर्शन में आशा होम, तुपुदना के सहयोग से की गई। इस पहल के तहत, महिला कल्याण विंग ने स्थानीय समुदाय की 40 गर्भवती महिलाओं को सहायता प्रदान की। https://pratahnewz.com/know-when-is-the-last-lunar-eclipse-of-the-year/ इस अवसर पर जैन ने लाभार्थियों को खाद्य सामग्री जैसे काजू, गुड़, डलिया, मूंग दाल, सूजी, चना, सरसों का तेल, सोयाबीन, आटा, और अंडे आदि वितरित किए। साथ ही महिलाओं के साथ…
धमतरी। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण को शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को लग रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल प्रभावी माना जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण एक बड़ा ग्रहण होगा, क्योंकि इस ग्रहण का बहुत अधिक राशियों पर पड़ेगा। चंद्रमा से प्रभावित होने वाली राशियां इससे प्रभावित होगी। वहीं ग्रहण के बाद किए जाने वाले दान भी किए जाएंगे। ग्रहण का सूतक काल शाम चार बजकर पांच मिनट पर लग जाएगा। सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। ग्रहण रात्रि एक बजकर पांच मिनट में शुरू होगा जो दो…
Jamshedpur। जमशेदपुर के एक होटल में जिस्मफरोशी की सूचना पर गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इसमें कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया। साथ ही होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। बताया जाता है कि साकची के आमबगान स्थित होटल सुविधा में इन दिनों देह व्यापार की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। इसी के आधार पर साकची पुलिस ने गुरुवार देर शाम सुविधा होटल पर औचक छापेमारी की। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके से कई युवक-युवतियों को पकड़े जाने की जानकारी दी है। कौन-कौन लोग…
टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर ”गणपत” पिछले शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही है। फिल्म की कमाई के आंकड़े काफी निराशाजनक हैं। गणपत ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.3 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.5 करोड़ रुपये और छठे दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए। अब सातवें दिन का डेटा सामने आ गया है। जो पिछले छह दिनों की तुलना में काफी कम…
लेविस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के प्रमुख शहर लेविस्टन में गोलीबारी की भयावह घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि 24 घंटे के भीतर दोबारा एक सिरफिरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों की जान ले ली। इस गोलीबारी में 13 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। https://pratahnewz.com/devastation-caused-by-hurricane-otis-in-mexico/ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी संदिग्ध 40 वर्षीय रॉबर्ट कार्ड की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तेजी के साथ तलाश की जा रही है। मेन पब्लिक सेफ्टी कमिश्नर माइक सॉस्चक ने कहा कि यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि…

