Author: admin

Mexico। मेक्सिको में ओटिस तूफान से भारी तबाही हुई है। मेक्सिको की सरकार ने गुरुवार को कहा कि श्रेणी पांच के तूफान ओटिस ने कम से कम 27 लोगों की जान ले ली। इसे देश में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माना जा रहा है। इसने अकापुल्को के समुद्र तट रिसॉर्ट को नुकसान पहुंचाया है। इससे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ओटिस की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। घरों और होटलों की छतें उड़ गईं। कारें जलमग्न हो गईं और…

Read More

बीजिंग। चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का 68 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुधारवादी विचारधारा वाले नौकरशाह ली को एक समय चीन के भावी राष्ट्रपति के रूप में देखा जाता था। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। https://pratahnewz.com/israeli-tanks-roar-on-gaza/ ली को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा था और शुक्रवार सुबह शंघाई में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री के रूप में ली ने अन्य प्रधानमंत्रियों की तुलना में अपनी आधुनिक छवि बनाई।

Read More

तेल अवीव/वाशिंगटन/यरुशलम। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजराइल पर किए गए हमले के बाद समूची गाजा पट्टी युद्ध की लपटों से झुलस रही है। इजराइल ने हवाई हमलों के बाद जमीनी आक्रमण की पूरी तैयारी कर ली है। इजराइल के टैंकों ने गाजा में भारी तबाही मचाई है। इस बीच अमेरिका ने सीरिया पर एयर स्ट्राइक की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। इजराइल के युद्धक विमानों ने गुरुवार को खान यूनिस (गाजा) में आवासीय क्षेत्रों में बमबारी की। इससे पहले इजराइल के टैंकों व सैन्य टुकड़ियों ने गाजा में…

Read More

Begusarai। बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है। घायल युवक भर्रा निवासी सूरज पासवान का पुत्र गुलशन कुमार है। परिजन ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुलशन खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे गांव के ही पिंकेश कुमार शर्मा ने फोन करके बुलाया। देर रात करीब डेढ़ बजे गुलशन ने फोन करके गोली मारे जाने की सूचना दी। इसके बाद परिजन ने दीरा…

Read More

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट जाएंगे। वो अपराह्न लगभग 1:45 बजे मध्य प्रदेश के सतना जिले में जानकी कुंड (चित्रकूट) में स्थित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। वो श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे। साथ ही स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जानकी कुंड चिकित्सालय की नई शाखा (प्रकोष्ठ) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्मवर्ष समारोह के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक…

Read More

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 9:45 बजे तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वो देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित की गई 5जी केस लैब्स के लिए 100 पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की आवश्यकताओं और वैश्विक मांगों के अनुरूप 5जी के इस्तेमाल और उसके विकास को बढ़ावा देना है। इस पहल से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन जैसे विभिन्न सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा देश को 5जी तकनीक के इस्तेमाल…

Read More

Ranchi। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा। इसमें भाग लेने के लिए भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंच चुकी है। गुरुवार को प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मोरहाबादी मैदान में जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुलिस ब्रीफिंग की। इसमें डीआईजी अनूप बिरथरे, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन सिन्हा सहित सभी आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान कोई भी हथियार या लाठी -डंडा लेकर कोई भी स्टेडियम के…

Read More

Palamu। आपने प्रेम की कई कहानी सुनी होगी, लेकिन कुछ कहानी ऐसी भी होती हैं, जो रिश्तों को तार तार कर देती है। प्यार में अंधे लोग ना उम्र देखते हैं ना रिश्ते। अपने प्यार की खातिर हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा कुछ मामला है जिले के पाटन थाना क्षेत्र से जहां मामी भांजे को दिल दे बैठी। इसके बाद पति ने पत्नी की शादी अपने भांजे से करा दी। गुरुवार से प्रिंस और रीता पति पत्नी के तौर पर रहे रहे हैं। https://pratahnewz.com/teenager-commits-suicide-after-not-getting-mobile/ दरअसल जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बिहरा के रामेश्वर भुइयां की बेटी रीता की…

Read More

Palamu। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची गांव में मोबाइल नहीं मिलने से नाराज 15 वर्षीय किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह फंदे पर लटका उसका शव मिला। उसकी पहचान पोंची निवासी महेंद्र प्रसाद की 15 वर्षीय पुत्री तनु कुमारी के रूप में हुई है। गुरुवार को एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम कराने आए तनु के पिता महेंद्र का कहना था कि बुधवार को तनु से मोबाइल मांग कर रख लिया था और दोबारा नहीं देने की बात कही थी। तनु इससे नाराज थी। मोबाइल पत्नी को देकर सतबरवा चला गया था।…

Read More

Ranchi। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने बहुत उम्मीद के साथ हम पर विश्वास किया और अपना समर्थन दिया। जनता के इस विश्वास पर सरकार के साथ-साथ संगठन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह खरा उतरे। सोरेन गुरुवार को रांची के हरमू सोहराई भवन में पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि राजनीतिक…

Read More