WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Ranchi: राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 24 घंटे में राज्य भर में डेंगू के 206 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें 67 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 60 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें 33 में डेंगू की पुष्टि हुई है। साहिबगंज में 38 संदिग्ध मरीजों ने जांच करवायी। इनमें 18 में डेंगू की पुष्टि हुई है। धनबाद में 18 संदिग्ध मरीजों में 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में एक, रामगढ़ में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में डेंगू के एक मरीज मिले हैं। साहिबगंज में 38 जबकि रांची में 10 संदिग्ध मरीजों में जांच के उपरांत चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

