Adani Foundation ने टीबी के 70 मरीजों को दिया चौथे चरण का पोषण किट

Hazaribagh : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए 70 नए टीबी मरीजों के बीच चौथे चरण का पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी मरीजों को चौथे चरण

Advertisement

Hazaribagh : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए 70 नए टीबी मरीजों के बीच चौथे चरण का पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी मरीजों को चौथे चरण का पोषण किट प्रदान किया गया। ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत पोषक आहार किट पाकर टीबी मरीज उत्साहित नजर आए।

मौके पर बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन लगातार टीबी के मरीजों के लिए पोषण किट मुहैया करा रहा है। इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने मरीजों से इन पोषण किट के सेवन की अपील की और कहा कि टीबी के प्रति जागरुकता बेहद जरूरी है।

झारखंड में डेंगू के 67 और चिकनगुनिया के 48 मरीज

उन्होंने कहा कि पोषण युक्त भोजन करने से यह बीमारी जल्द ठीक हो जाती है। इसलिए पोषण युक्त आहार लेना बेहद जरूरी है। कुमार ने ग्रामीणों से जरा सा भी लक्षण पता चलने पर टीबी की जांच तुरंत करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का इलाज है। इसलिए इसे छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन का पोषण किट गुणवत्तापूर्ण है। इसकी मात्रा भी बेहतर है।

देश को टीबी मुक्त बनाने की ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश को टीबी मुक्त बनाने की भी शपथ ली। सबने एक स्वर में कहा कि अपने मोहल्ले, गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाना है। ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत बांटे गए इस किट में एक-एक किलो हॉर्लिक्स, च्वयनप्राश, अरहर दाल, चना, गुड़, हरा मूंग और सरसो तेल जैसी आहार सामग्रियां शामिल थीं। ये सभी मरीज बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गावों के हैं, जिन्हें अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिया है। इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी के अधिकतर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *