New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ नाम से एक नई योजना लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक शिल्प में लगे लोगों को सहायता प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का निरंतर फोकस रहा है। यह फोकस न केवल कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से समर्थन देने की इच्छा से प्रेरित है बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति और विविध विरासत को जीवित…
Author: admin
Washington। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की वाशिंगटन दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के अलावा कांग्रेस सदस्यों से मिलने कैपिटल हिल भी जाएंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में साफ किया गया है कि अभी आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। https://pratahnewz.com/former-dgp-neeraj-sinha-becomes-president-of-jssc/ रूस के युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस दौरे में अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता की मांग करेंगे। इससे पहले जेलेंस्की ने दिसंबर में…
Ranchi। राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितम्बर के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।
Asansol: ईसीएल में बीते 29 अगस्त से चल रहे हिंदी माह के तहत गुरुवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर ईसीएल मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत की प्रस्तुति के साथ मंगलदीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने उपस्थित सभी को ‘राजभाषा प्रतिज्ञा’ दिलवायी। तत्पश्चात गृह मंत्री तथा कोयला मंत्री की ओर से निर्गत हिंदी दिवस संबंधी शुभकामना संदेशों का पाठन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने सभी को हिंदी दिवस की शुभेच्छा देते हुए कहा कि हिंदी…
Ramgarh: पीवीयूएन पतरातू में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाने के लिए हिंदी पखवाड़ा का उत्साह और जोश के साथ शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सीईओ (पीवीयूएन) रविन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता की सराहना की और सभी को इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि हिंदी भाषा को हमारी सांस्कृतिक पहचान के रूप में संरक्षित और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। रविन्द्र कुमार ने राजभाषा प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया, जो संगठन के भीतर सभी आधिकारिक संचार और गतिविधियों में हिंदी को बढ़ावा देने और…
Ranchi: हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय(NTPC Coal Mining Headquarters), रांची ने हिंदी पखवाड़ा (Hindi Fortnight) की शुरूआत अनिमेष जैन, मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी) ने की। इस दौरान सभागार मे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने हिंदी-प्रतिज्ञा ली जिसका उद्देश्य देश में हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। इस मौके पर श्री जैन ने सभी कर्मचारियों को हिंदी दिवस की बधाई दी और युगों-युगों से प्रचलित हिंदी भाषा का महत्व भी बताया। https://pratahnewz.com/more-than-12-children-missing-after-boat-capsizes-in-river/ मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) (प्रभारी) ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम होने के नाते एनटीपीसी का भी…
Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 23 सितंबर को वाराणसी के गांजरी इलाके में 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं और 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। शिलान्यास समारोह (Foundation laying ceremony) में कई स्टार क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और यूपीसीए की सक्रिय भागीदारी के साथ एक भव्य शो होने जा रहा है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि 23 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए…
Patna। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से अधिक बच्चे सवार थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। https://pratahnewz.com/americas-warning-on-the-meeting-of-putin-and-kim-jong/ बताया गया है कि नाव पर सवार होकर 30 से अधिक बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में पलट गई। इस घटना के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। हिन्दी से हमें विश्व में एक नई पहचान मिली है। हम सभी देशवासियों को हिन्दी पर गर्व है।
वाशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की ताजा मुलाकात पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच अगर हथियार का सौदा होता है तो अमेरिका नए प्रतिबंध लागू करने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका का कहना है कि रूस-उत्तर कोरिया जिस तरह हथियार डील पर बातचीत कर रहे हैं, वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव का उल्लंघन होगा। उधर, रूस के दौरे पर पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को उत्तर कोरिया आमंत्रित किया जिसे पुतिन ने स्वीकार कर…

