नदी में नाव पलटने से 12 से अधिक बच्चे लापता

Patna। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से

मिट्टी लाने गई 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत
Advertisement

Patna। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार की सुबह नाव पलटने से 12 से अधिक स्कूली बच्चे लापता हो गए जबकि 15 से अधिक बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। नाव पर 30 से अधिक बच्चे सवार थे। इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात पर अमेरिका की चेतावनी

बताया गया है कि नाव पर सवार होकर 30 से अधिक बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में पलट गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। नाव पर सवार 15 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि 12 से अधिक बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बड़ा फैसला : 75 लाख महिलाओं को फ्री में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हैं। सीएम के पहुंचने से पहले इस बड़े हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.