जेलेंस्की इस हफ्ते पहुंच सकते हैं वाशिंगटन

Washington। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की वाशिंगटन दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के

जेलेंस्की इस हफ्ते पहुंच सकते हैं वाशिंगटन
Advertisement

Washington। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की वाशिंगटन दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के अलावा कांग्रेस सदस्यों से मिलने कैपिटल हिल भी जाएंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में साफ किया गया है कि अभी आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

जेएसएससी के अध्यक्ष बने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा

रूस के युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस दौरे में अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता की मांग करेंगे। इससे पहले जेलेंस्की ने दिसंबर में वाशिंगटन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को संबोधित किया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.