New Delhi : बसंत पंचमी के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, वहीं दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड फिर से असर दिखा सकती है। ऐसे में ठंड का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने ठंड में सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक,…
Author: admin
New Delhi : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (UAC) के बीच सुखोई सुपरजेट 100 (SJ-100) के भारत में निर्माण को लेकर हुए हालिया समझौते ने रक्षा और विमानन जगत में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सवाल यह है कि क्या इस नागरिक विमानन साझेदारी के जरिए रूस अपने बहुचर्चित पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर SU-57 के लिए भारत का दरवाजा खोलने की तैयारी कर रहा है। सुपरजेट डील को मेक इन इंडिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है। SJ-100 एक क्षेत्रीय यात्री जेट है और इसके भारत में निर्माण से देश…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि यदि पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप हों, तो पत्नी को उसके साथ जबरन रहने का आदेश नहीं दिया जा सकता। अदालत ने पति द्वारा दायर दांपत्य अधिकारों की बहाली (Restitution of Conjugal Rights) से जुड़े मामले में पारिवारिक न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया। यह फैसला न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने धनबाद फैमिली कोर्ट के 10 मई 2024 के आदेश को गलत ठहराते हुए निरस्त कर दिया और पत्नी की अपील स्वीकार…
Panji : डिजिटल दौर में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया बच्चों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बहुत कम उम्र में ही बच्चे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर घंटों समय बिता रहे हैं। इस बढ़ती प्रवृत्ति से बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए गोवा सरकार अब सख्त कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। गोवा सरकार ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस…
New Delhi : उत्तर और पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर गंभीर रूप लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिनका असर पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिलेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से प्रभावी होगा, जबकि दूसरा 2 फरवरी से सक्रिय होने की संभावना है। इन मौसमी सिस्टम्स के कारण 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 जनवरी व 1 फरवरी को भारी बारिश…
Ranchi : झारखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि इस बार राज्य के लिए मजबूत, संतुलित और बहुआयामी बजट की आवश्यकता है, जो झारखंड की अपार संभावनाओं को आकार दे सके। मुख्यमंत्री ने अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी में कहा कि बजट में जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होना चाहिए और विकास को नई गति मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी बजट का अनुमान लगभग 1 लाख करोड़ रुपये है और भविष्य में बजट के आकार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास…
New Delhi : बदलती जीवनशैली और सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच प्लांट-बेस्ड डाइट अब तेजी से लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि शरीर को पर्याप्त प्रोटीन केवल अंडा, मांस और अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों से ही मिल सकता है, लेकिन पोषण विशेषज्ञ इस धारणा को गलत बताते हैं। उनका कहना है कि शाकाहारी लोग भी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से अपनी रोजाना की जरूरत आसानी से पूरी कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अब शोध में यह साफ हो चुका है कि बादाम कैल्शियम का बेहतर स्रोत हो सकता है…
तिरुवनंतपुरम: केरल हाईकोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि जब कानून किसी विवाहित व्यक्ति के साथ भी सहमति से संबंध की अनुमति देता है, तो फिर किसी अविवाहित पुरुष द्वारा कई महिलाओं से सहमति से यौन संबंध रखने में गलत क्या है। अदालत ने सवाल उठाया कि केवल इसी आधार पर किसी की जमानत याचिका कैसे खारिज की जा सकती है। यह टिप्पणी केरल के विधायक राहुल ममकूटाथिल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई। मामले की सुनवाई जस्टिस कौसर एडप्पागाथ कर रहे थे। इससे पहले तिरुवनंतपुरम की सेशन कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत…
Ranchi : नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल दंडाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगा। आदेश के मुताबिक, किसी भी राजनीतिक दल, संगठन या प्रत्याशी को बिना सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। जुलूस में हथियार, धारदार या घातक वस्तु लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन…
Ranchi : झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रांची केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 3 फरवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद आंशिक बादल देखे जा सकते हैं। संभावित बारिश वाले जिलों में रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। रांची का तापमान कैसा रहेगा? रांची में इस दौरान अधिकतम तापमान 28–30°C और न्यूनतम…

