बैंक ऑफ इंडिया ने 118वें स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर किया ई-गैलरी का उद्घाटन

रांची : बैंक ऑफ़ इंडिया के 118वें स्थापना दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर राँची के बिरसा चौक और बरियातू में ई-गैलरी का उद्घाटन राष्ट्रीय बैंकिंग समूह –झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ई-गैलरी के माध्यम

ई-गैलरी का उद्घाटन
Advertisement

रांची : बैंक ऑफ़ इंडिया के 118वें स्थापना दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर राँची के बिरसा चौक और बरियातू में ई-गैलरी का उद्घाटन राष्ट्रीय बैंकिंग समूह –झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ई-गैलरी के माध्यम से बिना बैंक शाखा गए ग्राहक बैंकिंग सेवाएँ जैसे कि पैसा जमा और निकासी के साथ-साथ तथा पासबुक मुद्रण भी 24 X 7 कर सकेंगे। आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में और भी इस तरह के ई-गैलरी खोले जाएँगे।

नौजवानों से बोले सीएम- रोजगार की नहीं करें चिंता, सरकार है गंभीर

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर राँची अंचल के अंतर्गत सभी 113 शाखाओं में ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया और बैंक की 118 साल की यात्रा में बने रहने के लिए ग्राहकों का आभार प्रकट किया। मौके पर मो. अली हसन, रागिनी प्रसाद, अभय खाल्खो, अमित कुमार दूबे, आशा लकड़ा, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार, उत्तम नवीन खाखा, दीक्षा, राम साहू, मोनिका कुजूर, मंजू देवी, संतोष सिंह, राज कुमार और बड़ी संख्या ग्राहक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *