Author: admin

भुवनेश्वर। ओडिशा (Orissa) में गंजाम जिले के दिगपहंडी में आधी रात दो बसों की सीधी टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को ब्रह्मपुर एमकेसीजी मेडिकल कालेज (Berhampur MKCG Medical College) व अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहां एक यात्री की हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कालेज (SCB Medical College) व अस्पताल के लिए रेफर किया गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार रायगडा से भुवनेश्वर (Bhubaneswar) आ रही ओएसआरटीसी (OSRTC) की बस दिगपहंडी में खेमुंडी कालेज के पास विवाह समारोह से लोगों को लेकर लौट…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में एक जुलाई से नौ जुलाई तक अग्निवीरों की भर्ती होगी। यह सिर्फ पुरुषों के लिए होगा। इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल राजेश कुमार ने सूचना जारी की है। राज्य के सभी 24 जिलों के योग्य पुरुष कैंडिडेट सेना भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।सामान्य प्रवेश परीक्षा में पास कैंडिडेट के रजिस्टर्ड मेल आईडी पर 12 जून को ही भर्ती कार्यालय द्वारा प्रवेश पत्र दिया जा चुका है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दी गयी तिथि, समय और बताये गये स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। कैंडिडेट को ऑनलाइन…

Read More

रामगढ़। पुलिस जवान पंकज कुमार की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि पुलिस जवान ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था उसी समय घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पंकज कुमार हजारीबाग जिला बल के उरीमारी ओपी में कांस्टेबल (आरक्षी) के पद पर पोस्टेड थे। उरीमारी थाना में पोस्टेड जवान अपनी बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल अपने घर जा रहे थे। अपराधियों ने कांस्टेबल को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी थी। गोली लगने के बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत…

Read More

रांची। झारखण्ड राज्य के सरकारी विद्यालयों के 12 शिक्षकों का तबादला किया गया है। इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शुक्रवार को जारी किया है। इन सारे शिक्षकों का तबादला विभिन्न जिलों के दो विद्यालयों में हुआ है। तबादला संबंधी आदेश के पालन करने का निर्देश सभी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दे दिया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। निदेशक ने जारी आदेश में कहा है कि 23 अगस्त, 2022 को पारित न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में 110 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि…

Read More

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के काला जंगल में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। बाकी आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। यह आतंकवादी नियंत्रण रेखा पारकर भारतीय सीमा में घुस रहे थे। सुरक्षाबलों ने इनको ललकारा। इस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने चारों को ढेर कर दिया। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट में कहा है कि सेना और पुलिस ने काला जंगल में चार आतंकियों को मार…

Read More

रांची। बकरीद को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के 13 जिलों में 26 जून से लेकर 29 जून तक 4000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसको लेकर आईजी अभियान की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। पुलिस बल की तैनाती रांची : 700 लाठी बल, एक अश्रु गैस दस्ता, एक बम निरोधक…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने 12 से 16 जुलाई तक बैंकॉक में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को 54 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर, एशियाई रिकॉर्ड धारक शॉट पुटर तजिंदर पाल सिंह तूर और नए डिकैथलॉन चैंपियन तेजस्विन शंकर शामिल हैं। टीम का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की चयन समिति ने किया है। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबकी नजरें तूर, श्रीशंकर और तेजस्विन पर होगा, जिन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में समाप्त हुई अंतर-राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से आधिकारिक वार्ता से पहले व्हाइट हाउस में स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कि दोनों देशों के समाज और संस्थाएं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं तथा दोनों (देशों) को अपनी विविधता पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए व्हाइट हाउस में मुलाकात की, जिसका मकसद रक्षा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित भारत-अमेरिका सामरिक संबंधों को और गति प्रदान करना है। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में मोदी और बाइडन ने आमने सामने की बैठक की। इसके बाद शिष्टमंडल स्तर की वार्ता…

Read More

बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जिला प्रशासन हजारीबाग को 3 लाख रुपए का चेक भेंट किया। एचआईवी पीड़ित मरीजों के इलाज एवं दवाइयों की व्यवस्था के लिए एनटीपीसी ने उपायुक्त नैंसी सहाय को यह धनराशि मुहैया करवाई है। अन्य क्षेत्रों में अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एनटीपीसी एचआईवी पीड़ित मरीजों के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है और इसी वजह से परियोजना के द्वारा कुल 6 लाख की धनराशि दिया जाएगा। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की ओर से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के अलावा आसपास के कई इलाकों में निरंतर आधारभूत संरचनाओं का…

Read More

ईसीएल द्वारा दिनांक 22.06.2023 को सीएमपीएफ तथा पेंशन से संबन्धित कार्यशाला के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। विदित हो कि यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होनी थी। प्रथम चरण में, सीएमपीएफ़ओ आसनसोल के रीज़न-I तथा रीज़न-II के क्षेत्राधिकार में आने वाले ईसीएल के क्षेत्रों तथा द्वितीय चरण में, सीएमपीएफ़ओ आसनसोल के रीज़न-III तथा देवघर रीज़न के क्षेत्राधिकार में आने वाले ईसीएल के सभी क्षेत्रों तथा वर्कशॉप हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाना था । इसी क्रम में, प्रथम चरण की कार्यशाला दिनांक 19.06.2023 को कुनुस्तोडिया क्षेत्र में आयोजित की गयी थी तथा द्वितीय चरण की कार्यशाला ईसीएल मुख्यालय…

Read More