Author: admin

ज्यूरिख। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा की महासचिव फातमा समौरा सात साल बाद इस साल के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। फातमा ने संगठन को बदलने और इसकी विश्वसनीयता बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फीफा महासचिव ने एक बयान में कहा, “फीफा में शामिल होना मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला था। मुझे इस तरह की विविध टीम का नेतृत्व करने पर बहुत गर्व है। मुझे यह ड्रीम जॉब देने के लिए मेरा पहला धन्यवाद गियानी इन्फेंटिनो को जाता है। उन्होंने विश्वास, समझ और अविश्वसनीय स्तर का समर्थन दिखाया है। फीफा को बदलने वाले किसी व्यक्ति…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी सात जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज गुरुवार को आखिरी दिन है। बुधवार रात तक दाखिल सूची के मुताबिक सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सबसे अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी है। तीसरे स्थान पर माकपा और सबसे अंतिम पायदान पर कांग्रेस है। बुधवार रात तक कुल एक लाख 62 हजार 655 नामांकन जमा हुआ है। पिछले शुक्रवार से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए आकलन के मुताबिक सत्ता पक्ष ने…

Read More

पतरातु: विश्व रक्तदाता दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है ताकि स्वेच्छापूर्वक रक्तदाताओं के निःस्वार्थी कार्यों का धन्यवाद किया जा सके और जीवन और मानवता का जश्न मनाया जा सके। इस दिन को याद करते हुए और जागरूकता फैलाने के लिए, पीवीयूएन के मेडिकल विभाग द्वारा प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिज्ञा को पीवीयूएन के कर्मचारियों और मजदूरों की मौजूदगी में प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अभिप्रेत किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस 2023 का थीम “रक्त दें, प्लाज्मा दें, जीवन बांटें, अक्सर बांटें” है। यह थीम नियमित रूप से…

Read More

रांची : बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे. इससे संबंधित आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने 14- जून को जारी कर दिया है. सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 8 तक 17 जून, 2023 (शनिवार) तक बंद रहेंगे. कक्षा 9 से 12 तक 15 जून, 2023 से पूर्व की…

Read More

`द कपिल शर्मा शो’ में छोटी-सी भूमिका निभाने वाले एक कॉमेडियन की आत्महत्या की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अभिनेता को ‘द कपिल शर्मा शो’ में नाना पाटेकर की मिमिक्री करते देखा गया था। उसने बीती रात फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पहले कॉमेडियन ने यह भी बताया कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। आत्महत्या करने से पहले तीर्थानंद फेसबुक पर लाइव हुए थे। उसने कहा कि वह इतना बड़ा कदम इसलिए उठा रहा है क्योंकि एक महिला उसे लगातार धमकी दे रही थी। ‘कुछ महीने पहले मेरी मुलाकात एक महिला से…

Read More

वाशिंगटन। पाकिस्तान में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर आर्मी एक्ट के तहत हो रही कारर्वाई सहित समग्र हालात पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पाकिस्तान को लोकतांत्रिक सिद्धातों के सम्मान की नसीहत भी दी है। मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान में नागरिकों के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई से परिचित है। मिलर ने कहा कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान से लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने की अपील कर रहा है ताकि संविधान की सर्वोच्चता कायम हो सके। पाकिस्तान में पांच हजार से ज्यादा लोगों को…

Read More

इंफाल। मणिपुर में हुई ताजा हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इसके अलावा चार लोग लापता हैं। यह घटना कांगपोकपी जिले के खमेनलोक गांव की बताई गई है। प्रारंभिक सूचना में कहा गया है कि बदमाशों ने गांव में घुसकर पहले आग लगा दी। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उपद्रवियों की धरपकड़ का अभियान तेज कर दिया गया है।

Read More

जबलपुर। सीबीआई ने मंगलवार की शाम सीजीएसटी के डिप्टी कमिश्नर और चार इंस्पेक्टर्स को सात लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। सीबीआई की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान सीजीएसटी के दफ्तर में भी जांच पड़ताल की गई। इस दौरान ऑफिस से 21 लाख रुपए कैश भी मिला है। जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले समेत चार इंस्पेक्टर्स को सीबीआई ने मंगलवार की शाम सात लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर ने राजस्थान के पान मसाला कारोबारी से छापे की कार्रवाई को दबाने के लिए…

Read More

कोलकाता। मौसम विज्ञान विभाग ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को सारा दिन रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अलीपुर स्थित विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने कहा है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हावड़ा हुगली उत्तर और दक्षिण 24 परगना पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर पुरुलिया बांकुड़ा समेत राज्य भर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। उत्तर…

Read More

अबुजा। नाइजीरिया में ह्रदयविकार नौका दुर्घटना में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई। भार क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही यह नाव बुधवार सुबह नदी में पलट गई। गोताखोर बाकी लोगों को तलाश रहे हैं। यह नाव ठसाठस भरी थी। पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी के मुताबिक यह हादसा उत्तरी नाइजीरिया में हुआ है। नदी में नौका हादसे का शिकार हुए यह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा, हताहत लोगों की संख्या बढ़ सकती है। इस नाव में करीब 180 लोग सवार थे। राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के स्थानीय प्रबंधक यूसुफ बिरमा ने…

Read More