अमेरिका ने पाकिस्तान को दी लोकतांत्रिक सिद्धांतों के सम्मान की नसीहत

वाशिंगटन। पाकिस्तान में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर आर्मी एक्ट के तहत हो रही कारर्वाई सहित समग्र हालात पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पाकिस्तान को लोकतांत्रिक सिद्धातों के सम्मान की नसीहत भी दी है। मैथ्यू मिलर ने

Advertisement

वाशिंगटन। पाकिस्तान में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर आर्मी एक्ट के तहत हो रही कारर्वाई सहित समग्र हालात पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पाकिस्तान को लोकतांत्रिक सिद्धातों के सम्मान की नसीहत भी दी है।

मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान में नागरिकों के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई से परिचित है। मिलर ने कहा कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान से लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने की अपील कर रहा है ताकि संविधान की सर्वोच्चता कायम हो सके।

पाकिस्तान में पांच हजार से ज्यादा लोगों को जेल में डाले जाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के सवाल पर मिलर ने कहा कि अमेरिका को हालात के बारे में जानकारी है। अमेरिका उन नागरिकों के लिए चिंतित भी है, जो मिलिट्री ट्रायल का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारी लगातार पाकिस्तानी अधिकारियों से अपील कर रहे हैं कि वह लोकतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करें। साथ ही पाकिस्तानी शीर्ष अधिकारियों के साथ मानवाधिकार, लोकतंत्र, सुरक्षा, पत्रकारों की सुरक्षा और कानून के राज का सम्मान आदि को लेकर बातचीत भी होती रहती है। अमेरिका के लिए यह हमेशा से प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *