नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा कार्रवाई पूरी करने के बाद सेंथिल बालाजी को हिरासत में लिया। वी. सेंथिल बालाजी को लंबी पूछताछ के बाद पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मंत्री सेंथिल को रोते हुए देखा गया। उल्लेखनीय है कि नौकरी के लिए नकदी (कैश फॉर जॉब्स स्कैम) घोटाले के तहत पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और ईडी को…
Author: admin
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार देररात तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए है। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रुककर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। यह हादसा कृषि उपज मंडी के पास हाइवे पर रात करीब 11 बजे हुआ। महामाया ट्रैवल्स की यात्री बस इंदौर से सारंगपुर जा रही थी। बस शाजापुर से निकली…
देहरादून। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। भारत के युवा विश्व का नेतृत्व करेंगे। रोजगार मेले में मिली नियुक्ति नौकरी नहीं राष्ट्र निर्माण का कदम है। मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इण्डिया, ऑडिटोरियम में छठवीं रोजगार मेला राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत) राज्य मंत्री, सड़क परिवहन, राजमार्ग, एवं नागरिक उड्डयन और स्टेट बैंक के दिल्ली मंडल के महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह ने मेले में 25 युवाओं और 123…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 10 विश्वविद्यालयों में राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ सीवी आनंद बोस की ओर से कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव और बढ़ गया है। इन सभी कुलपतियों का वेतन रोकने का निर्देश राज्य सरकार ने जारी किया। इसे लेकर रजिस्ट्रार को एक पत्र उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भेजा गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य शिक्षा विभाग से मशविरा किए बगैर इन कुलपतियों की नियुक्ति का एकतरफा फैसला लिया गया है। यह पूरी तरह से अवैध है इसलिए इन नवनियुक्त कुलपतियों का वेतन रोका गया है। उल्लेखनीय…
गिरिडीह। मधुबन थाना इलाके के जयनगर नदी में सोमवार देर रात बारातियों से भरी गाड़ी गिर गई, जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार विंगर गाडी में महिलाओं के साथ जयनगर गांव के कई पुरुष भी शामिल थे, जो पर्वतपुर बरात जा रहे थे। बताया जाता है कि रात जयनगर गांव से बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर के पड़ोसी गांव पर्वतपुर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ग्रामीणों से भरी गाड़ी नदी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबन के साथ पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल…
नई दिल्ली। अरब सागर में उठे चक्रवात तूफान बिपरजॉय का प्रभाव भारत में दिखना शुरू हो गया है। हालांकि इसके भारत पहुंचने में अभी दो दिन का समय है। बिपरजॉय की वजह से आज समुद्र में कई फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसके कारण पश्चिम-दक्षिण तटीय इलाकों में बारिश भी हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बिपरजॉय अभी पोरबंदर से 290 किलोमीटर और जखाऊ बंदरगाह से 360 किलोमीटर की दूरी पर है। बिपरजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तट से टकराएगा। इसे बेहद गंभीर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विभिन्न भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी के लिए चयनित लगभग 70,000 युवाओं को रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। प्रधानमंत्री मोदी इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस रोजगार मेला से जुड़ेंगे। यह युवा कर्मचारी वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय आदि विभागों का हिस्सा बनेंगे। रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोजगार…
कोलकाता। पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर सोमवार को लगातार चौथे दिन हिंसा का दौर जारी है। कहीं भाजपा नेता का सिर फटा है तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशी की पिटाई हुई है। इस बीच, राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन में अशांति को रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। लेकिन हिंसा नहीं थम रही। नदिया के नकाशीपाड़ा में हरनगर ग्राम पंचायत के चंडितला में कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन करने से रोकने का आरोप है। तृणमूल पर आरोप लगाया गया है। कांग्रेस उम्मीदवार जमान मंडल को बचाने की कोशिश में उनके चाचा पर हमला किया गया, उनका हाथ टूट…
भुवनेश्वर । ओडिशा में बीते 2 जून को हुए ट्रेन हादसे को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमें सिग्नल में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। इसके कारण इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल हो गया था। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान सीबीआई के हाथ एक बड़ी जानकारी लगी है। कोरोमंडल के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले सिग्नल की खराबी का पता चला था। दो जून की सुबह कर्मचारियों ने बाहानगा बाजार स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) को गड़बड़ी की जानकारी दी। इसके बाद एएसएम ने टेक्नीशियन को बुलाया, लेकिन चूंकि उसके आने में देरी हो रही थी…
साल 2011 में आई धर्मेन्द्र और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के गाने ‘टिंकू जिया’ ने धमाल मचा दिया था। अब इसी सुपर हिट गाने को भोजपुरी में रीक्रियेट किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी में युवा सुपर स्टार अंकुश राजा और स्नेह उपाध्याय ने अपनी खूबसूरत आवाज दी। इनकी आवाज और ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। गाने का भोजपुरी वर्जन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाना ‘टिंकू जिया’ को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि एक सुपर हिट गाने को रीक्रीएट करना आसान नहीं…

