इंफाल। मणिपुर में हुई ताजा हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इसके अलावा चार लोग लापता हैं। यह घटना कांगपोकपी जिले के खमेनलोक गांव की बताई गई है। प्रारंभिक सूचना में कहा गया है कि बदमाशों ने गांव में घुसकर पहले आग लगा दी। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उपद्रवियों की धरपकड़ का अभियान तेज कर दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




