रांची। झारखंड को फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलती नहीं दिख रही। वहीँ राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास है। रांची मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिन तक मौसम में किसी तरह के परिवर्तन का संकेत नहीं है। 18 से 20 जून के बीच फुहारों की उम्मीद की जा सकती है। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों के बेवजह घर…
Author: admin
कानपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 128 परिवारों को रहने के लिए छत मिली है। दैवीय आपदा और आसरा योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 228 आवास और स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी सोमवार को कानपुर के परियोजना अधिकारी के. के. सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गंभीर है। वह दैवी आपदा और ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रहें है।…
‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनॉन अभिनीत ‘आदिपुरुष’ के दो ट्रेलर जारी किए गए हैं। इन दोनों ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब देखा जा रहा है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। डायरेक्टर ओम राउत की अपकमिंग फिल्म कृति सेनॉन के 18 हजार टिकटों की बुकिंग रविवार को हो चुकी है। टिकटों की यह संख्या आईनॉक्स और सिनेपोलिस की है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीवीआर के 8000 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि आईनॉक्स के लिए 6100 और सिनेपोलिस के लिए 3500 टिकटों की बिक्री हुई है। इस फिल्म…
ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा के कुशल नेतृत्व में, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और मेसर्स आर के ट्रांसपोर्ट कंपनी के बीच एमडीओ(माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) मोड में “ईटापारा ओसीपी के संचालन और विकास” के लिए दिनांक 10.06.2023 को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ईसीएल की तरफ़ से महाप्रबंधक, सलानपुर क्षेत्र श्री वाई पी के सिंह तथा मेसर्स आर के ट्रांसपोर्ट की तरफ़ से श्री रवि अग्रवाल ने उक्त समझौते पर ईसीएल के सीएमडी तथा निदेशकगणों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस निविदा का लेटर ऑफ़ ऐक्सेप्टेंस (एलओए) दिनांक 8 मई 2023 को जारी किया गया था।…
रांची। जेसीआई राँची द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्निवल ऑफ ड्रीम्स का समापन 8 जून गुरूवार को हुआ। आखिरी दिन बहुत सारे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्निवल में मोहित चोपड़ा के द्वारा बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाई गई एवं बच्चे कहानी सुनकर काफी रोमांचित हुए, कोमल माहेश्वरी के द्वारा बच्चों को ट्रेजर हंट खेलाया गया, मैजिक शो देखकर बच्चे अचंभित हो गए, फ्लूइड आर्ट सीखा, एक्टिंग वर्कशॉप में बच्चों ने एक्टिंग स्किल्स सीखा, जेरी लैंड के जेरी ने बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट दिया एवं पॉपकॉर्न सिनेमा के साथ मिलकर बच्चों ने मूवी नाइट का आनंद लिया। जेसीआई…
पतरातु। भारत में फ्रांस के राजदूत श्री इमैनुएल लेनैन और माननीय लोकसभा सांसद श्री जयंत सिन्हा ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ 8 जून 2023 को पतरातू परियोजना का दौरा किया। पीवीयूएनएल और बीएचईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) ने मुख्य संयंत्र गेट पर उनका स्वागत किया। सुरक्षा पार्क में सीआईएसएफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उसके बाद पौधारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त, परियोजना की प्रगति और सामुदायिक विकास पहलों पर प्रकाश डालने वाली एक संक्षिप्त प्रस्तुति सभी गणमान्य व्यक्तियों को दिखाई गई। आगे, एच.ई. श्री इमैनुएल लेनैन ने दौरा किया और…
मुंबई: फिर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे अपने पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबालता था, मिक्सी में पीसकर टॉयलेट में फ्लश चलाता था। पुलिस सूत्रों अनुसार जिस लड़की का मर्डर हुआ वह एक अनाथ लड़की थी। आरोपी मनोज साने ने बताया कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2014 में बोरीवली की एक राशन की दुकान में हुई थी। इसके बाद लिव-इन में वे साथ रहने लगे। मनोज साने और सरस्वती वैद्य बीते सात सालों से मीरा रोड की आकाशदीप सोसाइटी में रहते थे। मीरा रोड की नया नगर पुलिस ने आरोपी…
पतरातु : पंद्रह दिवसीय, समर कैंप 2023 का समापन पीवीयूएन लिमिटेड में एक शानदार समापन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर की शोभा बढ़ाते हुए, मुख्य अतिथि, श्री रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) ने समापन समारोह में अपनी आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर निश्चित रूप से पतरातू के बच्चों के सशक्तिकरण को गति देंगे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए टीम की प्रशंसा की और स्वर्णरेखा महिला समिति और बाल भवन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। “अंतिम शो के लिए उत्साह और समर्पण देखने के लिए मनोरंजक था” उन्होंने कहा।…
आज दिन बुधवार को माननीय पंचायतीराज राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल दुर्गापुर में ईसीएल प्रबंधन से मिलें, जहां ईसीएल के सिविल विभाग के विभगाध्यक्ष श्री अभय कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका हार्दिक स्वागत किया । इसके उपरांत, माननीय राज्य मंत्री महोदय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईसीएल में चल रही सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा बैठक की एवं वर्तमान और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया, इस दौरान उनको ईसीएल में चल रही वर्तमान सीएसआर संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया गया। ग्रामीण विकास के कार्यों में ईसीएल के योगदान को बढ़ाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव…
रांची: जेसीआई द्वारा द रुइन हाउस में आयोजित कार्निवल ऑफ ड्रीम्स में पहले दिन बच्चों की भीड़ उमड़ी एवं बच्चों ने खूब मस्ती किया, इस कार्निवल में कोमल माहेश्वरी के द्वारा बच्चों को हेलेन ओ ग्रेडी एक्टिंग वर्कशॉप कराया गया जिसके बाद बच्चों ने स्टेज परफॉर्मेंस कर लोगों का मन मोह लिया, पूजा बगड़िया ने बच्चों को फ्लुएड आर्ट सिखाया, कशिश सरावगी ने बच्चों के फेस पर टैटू बनाया एवं जेरी लैंड के जेरी ने बच्चों के बीच गिफ्ट एवं चॉकलेट बांटा। जेसीआई राँची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने बताया की इस कार्निवल में बच्चों के लिए गन शूटिंग, ट्रामपॉलिन,…

