ईसीएल निदेशक ने बांग्ला पत्रिका “मृदंगार” का किया विमोचन

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा के अनुप्रेरणा से प्रारंभ राजभाषा विभाग की बांग्ला पत्रिका “मृदंगार” के तृतीय अंक का आज दिनांक 25.05.2023 को कंपनी के समस्त निदेशक मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से विमोचन करते हुए इसे अपने प्यारे समस्त

Advertisement

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा के अनुप्रेरणा से प्रारंभ राजभाषा विभाग की बांग्ला पत्रिका “मृदंगार” के तृतीय अंक का आज दिनांक 25.05.2023 को कंपनी के समस्त निदेशक मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से विमोचन करते हुए इसे अपने प्यारे समस्त श्रमिक बंधुओं, कर्मियों तथा हितधारकों को सहृदय समर्पित किया गया।
ईसीएल अपने मुख्यालय सहित 13 खनन क्षेत्रों में से 10 के साथ पश्चिम बंगाल राज्य में अवस्थित है और राज्य की मुख्य भाषा बांग्ला है। कंपनी में बांग्ला भाषी कर्मियों की संख्या भी अच्छी है। भारतीय संविधान के अष्टम अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है जिसमें से एक बांग्ला भाषा भी है। बांग्ला संस्कृत निष्ठ मधुर भाषा है। इसकी अपनी गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध साहित्यिक परम्परा है। बांग्ला भाषा का सतत विकास सुनिश्चित करना ईसीएल का सांवैधानिक दायित्व है। बांग्ला भाषा में साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन सांस्कृतिक प्रोत्साहन का एक रूप है। मृदंगार एक बांग्ला शब्द है जिसका अर्थ कोयला होता है।
बांग्ला पत्रिका “मृदंगार” के विमोचन समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा, निदेशक (वित्त) मो. अंज़ार आलम, निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुती स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना व परियोजना श्री नीलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्री रॉय, सीएमडी के तकनीकी सचिव श्री मदन मोहन कुमार एवं कंपनी सचिव श्री रामबाबू पाठक द्वारा प्रसन्न मुद्रा में पत्रिका का विमोचन किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *