गो फर्स्ट की उड़ानें 30 मई तक रद्द

नई दिल्ली। गो फर्स्ट एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें 30 मई तक के लिए रद्द दी हैं। कंपनी ने इस फैसले के पीछे संचालन संबंधी दिक्कतों का हवाला दिया है। कंपनी ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सनद रहे इससे पहले 2

Advertisement

नई दिल्ली। गो फर्स्ट एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानें 30 मई तक के लिए रद्द दी हैं। कंपनी ने इस फैसले के पीछे संचालन संबंधी दिक्कतों का हवाला दिया है। कंपनी ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सनद रहे इससे पहले 2 मई को गो फर्स्ट ने अचानक अपनी उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था।

कंपनी ट्वीट संदेश में कहा है कि ग्राहकों को भुगतान के मोड के अनुसार जल्द ही रिफंड कर दिया जाएगा। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बुकिंग प्रकिया शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि गो फर्स्ट की यह घोषणा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा एयरलाइन से पुनरुद्धार के प्लान के बाद आई है। डीजीसीए ने गो फर्स्ट को 30 दिनों के भीतर परिचालन विमानों और पायलटों की उपलब्धता के बारे में विवरण सहित अपने परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक व्यापक योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *