Author: admin

नई दिल्ली : CBSE ने कक्षा 12 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

Read More

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मिल गया है। एलन मस्क ने देर रात ट्विटर कर सीईओ का पद छोड़ने का ऐलान किया, लेकिन नए सीईओ के नाम का खुलासा नहीं किया। हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनबीसी यूनिवर्सल टॉप एडवरटाइजिंग सेल्स एग्जीक्यूटिव लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई सीईओ हो सकती हैं।ट्विटर प्रमुख ने बिना नाम लिए ट्विटर के नए सीईओ नियुक्ति किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो छह हफ्तों में अपना काम शुरू करेंगी। एलन मस्क ने ट्वीट किया कि वे अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष…

Read More

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में गुरुवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बटलर को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है। बटलर ने अपना अपराध मान लिया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना पर्यटन विभाग और सरकार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। अब तक 06 लाख 31 हजार से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें केदारनाथ में अकेले 2 लाख 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से लेकर 10 मई रात्रि 08 बजे तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक कुल 06 लाख 31 हजार 591 तीर्थयात्रियों ने धाम के दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ…

Read More

ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पांडा के कुशल मार्ग-दर्शन में, मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के नव-पदोन्नत सहायक प्रबंधकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक09.05.2023 से 10.05.2023तक ईसीएल के दिशेरगढ़ क्लब में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सहायक प्रबंधकों को अपनी नई कार्यकारी स्तर की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था, तथा यह कार्यक्रम उन्हें नई भूमिकाओं के साथ सहज बनानेव यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था कि उन्हेंनेतृत्व, संचार कौशल और समस्या सुलझाने में…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज शाम चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना करेगी। घर में आरसीबी पर शानदार जीत के बाद डेविड वार्नर की अगुआई वाली दिल्ली की टीम का आत्मविश्वास इस समय काफी ऊंचा है। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि लगातार दो जीत ने इस टीम के आत्मविश्वास को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है। हालांकि लेकिन वार्नर के बल्ले से रनों की कमी दिल्ली के लिए चिंता का विषय है, जो अंक तालिका में सबसे नीचे है। स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में हरभजन ने कहा, ‘लगातार दो…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस को साइबर क्राइम की रोकथाम और अनुसंधान सहित अन्य विषयों पर विशेषज्ञ ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सीआईडी मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनिंग 12 से 16 मई तक होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में दी जायेगी। ट्रेनिंग देने के लिए गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत आईफोरसी के अधिकारी के अलावा दूसरे राज्य के आईपीएस अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। ट्रेनिंग के लिए सीआईडी मुख्यालय ने जिलों से अफसरों के संबंध में ब्योरा मांगा है। ऑनलाइन ट्रेनिंग से संबंधित लिंक मोबाइल पर राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराया जायेगा।

Read More

चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ ने मंगलवार रात को कार्रवाई करते चाइल्ड लाइन चित्तौड़गढ़ के निदेशक एवं एनजीओ संचालक भोजराज सिंह पदमपुरा को 16 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चाइल्ड लाइन के कर्मचारी को तीन माह का वेतन देने के बदले में रिश्वत राशि ली गई थी। आरोपी आसरा विकास संस्थान का संस्थापक और चाइल्ड लाइन का निदेशक है। एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि गांधीनगर सेक्टर 5 निवासी गोपाल पुत्र देवीलाल चावला ने एसीबी में शिकायत की थी। इसमें बताया कि प्रार्थी ने 15 सितंबर 2022 से…

Read More

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मोचा बेहद खतरनाक हो सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि चक्रवात के प्रभाव से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं तटीय क्षेत्रों में चल सकती हैं, जिसकी वजह से जानमाल के भारी नुकसान होने की आशंका है। बुधवार को शाम के समय चक्रवात के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। 14 और 15 मई को इसकी रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और बांग्लादेश-म्यांमार होते हुए तटीय क्षेत्रों से गुजरेगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 मई को पश्चिम बंगाल के समुद्र…

Read More

रांची। राज्य में कोयला तस्करी रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, बोकारो डीआईजी पटेल मयूर कन्हैया लाल, हजारीबाग डीआईजी नरेंद्र सिंह, चाईबासा डीआईजी अजय लिंडा और दुमका डीआईजी सुदर्शन मंडल के नेतृत्व में यह उड़नदस्ता टीम बनायी गयी है। सभी प्रमंडलीय क्षेत्र में उड़न दस्ता टीम में चार-चार दारोगा होंगे। इनके साथ एक- एक प्लाटून सशस्त्र बलों की तैनाती भी प्रत्येक दस्ते में रहेगी। साथ ही अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित उड़न दस्ते का नियंत्रण करने वाले आईजी- डीआईजी को निर्देश दिया गया है कि नियंत्रण में प्रतिनियुक्त किए बलों…

Read More