ईसीएल में सहायक प्रबंधकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पांडा के कुशल मार्ग-दर्शन में, मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के नव-पदोन्नत सहायक प्रबंधकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक09.05.2023 से 10.05.2023तक ईसीएल के दिशेरगढ़ क्लब में किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य सहायक प्रबंधकों को अपनी नई कार्यकारी स्तर की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था, तथा यह कार्यक्रम उन्हें नई भूमिकाओं के साथ सहज बनानेव यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था कि उन्हेंनेतृत्व, संचार कौशल और समस्या सुलझाने में आवश्यक समर्थता हासिल हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं के द्वारा किया गया| इस मौके पर ईसीएल के एचआरडी एवं अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष भीउपस्थित थे।

उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कंपनी की विभिन्न नीतियों और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में अत्यंत सहायक होगा, जोआने वाले भविष्य में प्रणाली सुधार और कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों को जल्द हल करने में प्रभावशाली सिद्ध होगा।

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन अनुभवी प्रशिक्षकों की एक टीम द्वारा किया गया। कुलमिलाकर, प्रशिक्षणकार्यक्रमपूर्णतया सफल रहा, एवं भाग लेने वाले सभी सहायकप्रबंधकोंने उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *