जोस बटलर पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में गुरुवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच

Advertisement

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में गुरुवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बटलर को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है। बटलर ने अपना अपराध मान लिया है।

आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेकटेश अय्यर के 57 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए।

जवाब में राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के 47 गेंदों पर बनाए गए तूफानी नाबाद 98 और संजू सैमसन के नाबाद 48 रनों की बदौलत 13.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *