Author: admin

बाराबंकी। जनपद के कोतवाली देवा क्षेत्र में रविवार की देर रात हरदोई से आई बरातियों से भरी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस भीषण मार्ग दुर्घटना में कार सवार नौ में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल व लखनऊ उपचार के लिए भेजा गया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन का उपचार जारी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार…

Read More

बारडोली/अहमदाबाद। सूरत-बारडोली नेशनल हाइवे पर इसरोली गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कार और डम्पर के बीच हुई टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर बारडोली पुलिस का काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में वडोदरा रेलवे पुलिस का जवान और उसके परिवार के सदस्य हैं। सूरत-बारडोली नेशनल हाइवे पर शनिवार दोपहर बाद कार और डम्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक परिवार सूरत…

Read More

लखनऊ। बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना है। प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने नगर विकास विभाग और लखनऊ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ‘स्कूल हेल्थ प्रोग्राम’ की शुरूआत की है। भारत में किसी भी स्कूल में न ही कोई डिजिटल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड की सुविधा है और न ही हेल्थ इंश्योरेंस का कवर है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा स्कूल हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत लखनऊ के तीन स्कूलों में की गई है। इसमें नगर निगम स्कूलों में अध्यनरत 1765 विद्यार्थियों का शारीरिक एवं…

Read More

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग 2023 जीतने पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा, “नीरज चोपड़ा जीत गए! 88.67 मीटर के जोरदार थ्रो के साथ, उन्होंने दोहा डायमंड लीग में अपना दबदबा बनाया और गौरव घर लाये। एक सच्चा चैंपियन जिसने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के लिए बधाई नीरज! ” नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी करते हुए 88.67 मीटर थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान लौट कर भारत में हुई संघाई सहयोग सम्मेलन की बैठक को पाकिस्तान के लिए सफल बताया। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत द्वारा घेरे जाने के मसले को उन्होंने भारत की मर्जी करार दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो संघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। पाकिस्तान पहुंचने पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यह बैठक पाकिस्तान के लिए सफल रही है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से आतंकवाद के मुद्दे पर घेरे जाने के…

Read More

दोहा। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब जीत लिया है। चोपड़ा का पहला थ्रो 88.67 था जो नए सीजन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका था। उनका पहला थ्रो उनके लिए जीत पक्की करने के लिए काफी था लेकिन उन्होंने फिर भी आगे बढ़ने की कोशिश की। उनके थ्रो के बाद साफ दिख रहा था कि चोपड़ा अच्छी शुरुआत करने के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं। वह पहले प्रयास के बाद चार्ट में सबसे आगे चल रहे थे। चोपड़ा का दूसरा थ्रो 86.04 मीटर…

Read More

लखनऊ। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के लोगो मैस्कॉट, जर्सी, एंथम और मशाल लॉन्च किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले जो दंगों के लिए जाना जाता था अब खेलों के दंगल के लिए जाना जाता है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया था, यह खिलाड़ियों को सिर्फ तलाशता ही नहीं है, बल्कि तराशता भी है। उत्तर प्रदेश के…

Read More

पटना। वैशाख महीने के बुद्ध पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पटना के विभिन्न नदियों पर उमड़ी। गंगा स्नान करने के पटना के गांधी घाट पर सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद दान पुण्य किया। गंगा घाट, कलेक्टरियेट घाट, लॉ कॉलेज घाट, कंगन घाट और कृष्णा घाट पर गंगा स्नान करने वालों की भीड़ ज्यादा देखी गयी। वहीं पटना के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए देखी गयी। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख…

Read More

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से बना चक्रवात मोचा धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि निम्न दाब के चक्रवात में तब्दील होने की संभावना प्रबल है। शनिवार को यह धीरे-धीरे समुद्र तटीय क्षेत्रों की ओर मजबूत ताकत से बढ़ने लगेगा। इसके प्रभाव से पहले से ही बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी लगातार…

Read More

लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हन गांव के एक ईट भट्ठे में गुरुवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया । इस दौरान हाथियों ने ईट भट्ठे में काम करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में फनु भुइयां (35), पत्नी बबीता देवी (30)तथा इनकी तीन वर्षीय बच्ची शामिल है। मृतक गढ़वा जिले के भंडरिया के रहने वाले हैं। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि मजदूर फनु…

Read More