Author: admin

रांची: श्री एम वी आर रेड्डी, कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा), एनटीपीसी कॉरपोरेट सेंटर ने 9 मई, 2023 से क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन), एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची का पद ग्रहण किया है। वे एनटीपीसी के कोयला खनन प्रभाग के प्रमुख होंगे और सभी कोयला खनन परियोजनाओं की देखभाल करेंगे,जो झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित है और रांची में कोयला खनन-मुख्यालय है। लगभग 38 वर्षों के अपने शानदार करियर में श्री रेड्डी का विभिन्न विद्युत परियोजनाओं/स्टेशनों और सुरक्षा में संचालन और रखरखाव, संचालन प्रणाली, ईंधन प्रबंधन, परियोजना प्रबंधन, परियोजना निर्माण, परियोजना निष्पादन और निगरानी के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान…

Read More

आज दिनांक 09.05.2023 को कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की 162वी जयंती ईसीएलमुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनायीगयी। इस मौक़े पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पांडा, निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक( कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह एवं निदेशक(तकनीकी)संचालन श्री नीलाद्रि राय ने गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यक्र्म में उपस्थित सभी जनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कविगुरु के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ईसीएल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यालय के अधिकारियों की ओर से कविता-पाठ,रवीन्द्र संगीत तथा गीत की मनोरम प्रस्तुति…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने अधिकारिक ट्विटर के जरिए उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ टैक्स फ्री किए जाने की बात कही है। सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूरे मंत्रीमण्डल के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को देखेंगे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बलिया में एक वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि अगर उप्र…

Read More

भोपाल/खरगौन।  मध्य प्रदेश के खरगोन जिला में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। एक सवारी बस बोराड नदी पर बने 50 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। नदी सूखी होने से घायलों की संख्या ज्यादा है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। दुर्घटनाग्रस्त बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही…

Read More

कोयला मंत्रालय के अवर सचिव श्री आलोक वर्मा ने अपने मीडिया टीम के सोशल मीडिया मैनेजर श्रीमती रूपा चौधरी, कंटैंट राइटर श्रीमती अर्चना गरिमा, विडियो एडिटर श्री दीपक कुमार और ग्राफिक डिजाईनर श्री सूरज के साथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) का दो दिवसीय दौरा किया। अपने दो दिवसीय ईसीएल के दौरे पर झांझरा गेस्ट हाउस पहुँचे, जहां क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अजय कुमार शर्मा के द्वारा उनका स्वागत किया गया, इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। ईसीएल के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, श्री वर्मा और मीडिया टीम के सदस्यों ने झांझरा क्षेत्र के भूमिगत…

Read More

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार,सोमवार को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण राणा पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पंजाब किंग्स…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान ने शिखर धवन ने सोमवार को अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। मैच में जब दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे तो शिखर ने 47 गेंदों में 57 रनों की सतर्क पारी खेली जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था। उनके रन 121.27 की स्ट्राइक रेट से आए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के बाद दूसरे भारतीय और डेविड वार्नर…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मोचा के रूप में इस वर्ष पहले चक्रवाती तूफान से निबटने की तैयारियां की गई हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस क्षेत्र में 9 से 12 मई तक बारिश होगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यों में भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई गई है। अनुमान के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बारिश व तेज हवा चलने की उम्मीद है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना जिसके चक्रवात में बदलने और…

Read More

तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर क्षेत्र में ओट्टुम्पुरम के पास रविवार शाम तुवाल समुद्र तट पर एक नौका डूब गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ बच्चे भी हैं। इस नौका में कितने लोग सवार थे, यह साफ नहीं हो सका है। मगर 39 टिकट बेचे गए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदना जारी करते हुए पीएम राहत फंड से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।…

Read More

रांची। झारखंड सरकार की नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी टिंगू चार अन्य के साथ आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने दी। पुलिस प्रवक्ता होमकर के मुताबिक पांचों भाकपा (माओवादी ) संगठन के हैं। इनके नाम हैं-जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू, सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया। उन्होंने बताया कि टिंगू पर 10 लाख और लटन पर पांच लाख रुपये का इनाम है। पांचों नक्सली झारखंड पुलिस एवं…

Read More