पाकिस्तान लौटकर बोले बिलावल, भारत में हुई बैठक सफल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान लौट कर भारत में हुई संघाई सहयोग सम्मेलन की बैठक को पाकिस्तान के लिए सफल बताया। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत द्वारा घेरे जाने के मसले को उन्होंने भारत की मर्जी करार दिया है। पाकिस्तान

Advertisement

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान लौट कर भारत में हुई संघाई सहयोग सम्मेलन की बैठक को पाकिस्तान के लिए सफल बताया। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत द्वारा घेरे जाने के मसले को उन्होंने भारत की मर्जी करार दिया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो संघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। पाकिस्तान पहुंचने पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यह बैठक पाकिस्तान के लिए सफल रही है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से आतंकवाद के मुद्दे पर घेरे जाने के सवाल पर बिलावल ने कहा कि उन्होंने (जयशंकर ने) जो भी कहा, वह उनकी मर्जी है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संघाई सहयोग सम्मेलन की बैठक में बिलावल भुट्टो जरदारी के सामने कहा था कि वे इस बैठक में आतंक के उद्योग का प्रवक्ता बनकर आए हैं। बिलावल ने पत्रकारों से सवाल किया कि आतंक पीड़ित और इसे फैलाने वालों को कभी साथ नहीं बैठना चाहिए। यह नफरत है। क्या मुझे कभी भी मेरे राजनीतिक इतिहास में गलती से भी एक आतंकी के साथ बैठे देखा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.