श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के पदगामपोरा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ अभी चल रही है। माना जा रहा है दो-तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। यह मुठभेड़ पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई। यहां छिपे आतंकियों ने घिर जाने पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मुठभेड़ में ढेर आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।
Author: admin
नवादा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्दे पर नवादा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर शाम नवादा जिले के हिसुआ चौक के निकट ऑल्टो कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया।जिसे होली पर्व से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसपी ने बताया कि हिसुआ थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नवादा राजगीर बाईपास रेलवे फाटक के करीब एक ऑल्टो कार से 132.75 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ…
नई दिल्ली। दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका के बीच रूस ने भारत से अपनी मित्रता की एक और मिशाल पेश कर अपना वादा पूरा किया है। रूस ने स्क्वाड्रन-400 की तीसरी यूनिट भारत पहुंचा दिया है। इससे पाकिस्तान और चीन की तरफ से आने वाली मिसाइलों, विमानों, हेलिकॉप्टरों को मार गिराया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच भारत को एस-400 की तीसरी स्क्वाड्रन भेजने का अपना वादा पूरा कर दिया है। यह स्क्वाड्रन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली…
कानपुर। प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह रहे अधिवक्ता उमेश पाल की बीते दिनों दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और सोमवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी में हड़ताल कर दी। अधिवक्ताओं ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये और परिवार को 50 लाख रुपया का मुआवजा दिया जाये। प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल के जघन्य हत्याकांड के विरोध में कानपुर कचहरी में अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बार एसोसिएशन हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार…
केप टाउन। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। लैनिंग ने रविवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। खिताबी मुकाबले में लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाए,जवाब मे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी और 19 रनों से मैच हार गई। कप्तान के रूप में लैनिंग…
शिमला। शिमला जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी के कमान संभालने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है। एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ रखा है। नशे का अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसमें पुलिस चिट्टा, चरस, अफीम व शराब तस्करों की लगातार धरपकड़ कर रही है। पिछले 48 घंटे के भीतर पुलिस ने 10 ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार…
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार की सुबह साज बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 14 निर्दलीय समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें 62 शहरी एवम् 343 ग्रामीण है। वहीं 335734 कुल मतदाता हैं, जिसमें 173550 पुरुष एवम् 162184 महिला है। 4,276 मतदाता 80 वर्ष से…
हैदराबाद। तेलंगाना में प्रथम वर्ष की एक मेडिकल की छात्रा धारावती प्रीती ने द्वितीय वर्ष में पढ़ रहे एस ए सैफ की प्रताड़ना के चलते चार दिन पहले आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज रात 9.10 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया। प्रीति के परिजनों ने अस्पताल के निकट विरोध प्रदर्शन किया और शव ले जाने से इनकार किया है। प्रीति के पिता मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार से आग्रह है कि उनकी बेटी के मृत्यु पर सिटिंग जज से घटना की तत्काल जांच हो और राज्य सरकार अस्पताल…
वाशिंगटन। अमेरिका ने माना है कि रूस के साथ भारत अपने रिश्ते खत्म नहीं करेगा। इसके साथ ही अमेरिका ने भारत से रूस-यूक्रेन संघर्ष की समाप्ति के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की बात भी कही है। अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि मध्य एशिया के देशों और भारत के रूस के साथ लंबे और मजबूत संबंध रहे हैं। ऐसे में वे जल्द ही उन संबंधों को समाप्त करने नहीं जा रहे हैं, लेकिन हम उनसे रूस-यूक्रेन संघर्ष में उनकी भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं। अमेरिका…
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है है। पर 24 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होगी। छुट्टी की सरकारी कैलेंडर में भूलवश 24 मार्च को अवकाश नहीं है, लेकिन इस दिन सरहुल है। इसको देखते हुए विधानसभा पूर्व घोषित कार्यक्रम में फेरबदल करेगा। 27 फरवरी को सदन आहूत होने के पहले दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इस बैठक में 24 को सत्र स्थगित रखने के फैसले पर आधिकारिक मुहर लगेगी। संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने इस बाबत कहा है कि 24 को सरहुल को देखते हुए कार्यवाही आगे बढ़ायी जायेगी। इस पर…

