Author: admin

रांची। आद्रा मंडल के आद्रा -मेदिनीपुर रेलखंड पर 20 दिसम्बर को मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सब-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा। इससे रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस 20 दिसम्बर को खड़गपुर से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस 20 दिसम्बर को हटिया से रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 20 दिसम्बर को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, महुदा, आद्रा, खड़गपुर के स्थान पर कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर होकर चलेगी। ट्रेन…

Read More

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)। तवांग सेक्टर के यांग्त्से में पिछले दिनों वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर प्रसिद्ध तवांग मठ की प्रतिक्रिया सामने आई है। तवांग मठ के भिक्षुओं ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है-‘ये 1962 नहीं, ये 2022 है और ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कीसरकार है।’ तवांग मठ के प्रमुख भिक्षु लामा येशी खावो ने भारतीय सेना और सरकार का समर्थन करते हुए कहा है, ‘ प्रधानमंत्री मोदी किसी को नहीं बख्शेंगे।’ 17वीं शताब्दी के इस मठ में उपस्थित लोगों ने कहा कि हमने 1962 का संघर्ष देखा है। चीन…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी पर पहुंच गया। सोमवार की सुबह राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का औसत स्तर 315 पार दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा। कुछ दिनों से दिल्ली के एक्यूआई में सुधार के साथ हवा का स्तर सामान्य था। मगर तापमान गिरने के साथ 21 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले छह दिन हवा की गुणवत्ता काफी हद तक…

Read More

दोहा। कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने मौजूदा चैम्पियन फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया है। अर्जेंटीना ने अपने चारों पेनाल्टी को गोल में कन्वर्ट किया, जबकि फ्रांस सिर्फ 2 ही गोल कर सकी। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन म्बापे की हैट्रिक के बावजूद अर्जेंटीना तीसरी बार फुटबॉल विश्व कप अपने नाम करने में कामयाब रहा। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे लियोनल मेसी ने दो गोल किए। कतर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम शुरुआत से ही आक्रामक तेवर में रही। अर्जेंटीना…

Read More

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में आवारा कुत्ते के रेप करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को अशीघर चौकी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम गोपाल दास है। घटना अशीघर चौकी अंतर्गत डाबग्राम -2 नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व फकदाई बाड़ी इलाके की है। इधर, घटना की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों व पशु प्रेमियों की शिकायत के आधार पर आशीघर चौकी की पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 13 दिसंबर की रात को आरोपित गोपाल दास ने सड़क…

Read More

रांची /साहिबगंज। राजधानी दिल्ली की बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के जैसे झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। रबिका पहाड़िन ( 22) को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह शादी के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि शनिवार देर शाम रबिका पहाड़िन का क्षत-विक्षत शव बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक पुराने बंद घर और उसके बाहर से 12 टुकड़ों में…

Read More

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार रोते नजर आ रहे हैं। अक्षय के इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा-‘मैंने अभी कुछ ऐसी चीज देखी, जिसे देखकर लगा कि मुझे इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए। अक्की तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। बहुत ही कमाल हो। इस वीडियो को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा फिट रहो, हमेशा काम करते रहो। भाई भगवान हमेशा तुम्हारे साथ रहे।’ अक्षय का यह वीडियो सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सुपरस्टार…

Read More

बेगूसराय। बिहार में पिछले 48 घंटे के दौरान जहरीला शराब पीने से गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब एक सौ लोगों की मौत हो चुकी है। छपरा और सीवान में बेतहाशा हो रही मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जहां जोरदार एतराज जताया है, वहीं सत्ता पक्ष में भी इसकी चर्चा होने लगी है। जोर-शोर से हो रही चर्चा के बीच शराबबंदी पर लिखा गया एक लेख सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि शराबबंदी एक आफत है, जो एक अप्रैल 2016 से बिहार में आई है। इस आफत से पियक्कड़ सब…

Read More

शिकागो। चीन के जीरो कोविड पॉलिसी में छूट देने के बाद मरीजों की बढ़ती संख्या पर कुछ विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन का अनुमान है कि साल 2023 में चीन की एक तिहाई से ज्यादा आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। इस अवधि में बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हो सकती है। इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के अनुसार, चीन में कोरोना के मामले 1 अप्रैल के आसपास चरम पर होंगे। कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 322,000 तक पहुंच जाएंगा। इंस्टीट्यूट के निदेशक क्रिस्टोफर मरे के अनुसार,…

Read More

लुसैल। अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के कुछ खिलाड़ी एक अंजान वायरस से प्रभावित होकर बीमार पड़ गए हैं। ईएसपीएन के अनुसार राफेल वर्न में वायरस के हल्के लक्षण हैं, और साथी डिफेंडर इब्राहिम कोनाटे बीमार महसूस करने के बाद से अपने कमरे से बाहर नहीं आए हैं। वर्न और कोनाटे उन पांच फ्रांसीसी खिलाड़ियों में से दो थे जिन्होंने अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप फाइनल से दो दिन पहले शुक्रवार को प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया था। डयोट उपमेकानो, एड्रियन रैबियोट, और किंग्सले कोमन सभी सप्ताह की शुरुआत में बीमार…

Read More