न्यूयॉर्क। मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के भारतीय मूल के प्रोफेसर हरि बालकृष्णन को तार और बेतार वाले नेटवर्क, मोबाइल सेंसिंग और वितरण प्रणालियों से संबंधित अपनी मौलिक खोज के लिए प्रतिष्ठित मार्कोनी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एमआईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस विभाग में कम्प्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फुजित्सू प्रोफेसर बालकृष्णन के नाम की घोषणा 22 फरवरी को की गई। द मार्काेनी सोसायटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। मार्काेनी सोसायटी हर साल ऐसे नवेन्मेषकों को मार्काेनी पुरस्कार प्रदान करती है, जिन्होंने आधुनिक सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से डिजिटल समावेश…
Author: admin
रांची। राज्य में हाल के दिनों में चिकित्सकों पर हो रहे हमले को लेकर डॉक्टर्स में आक्रोश है। एक माह के अंदर धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, गढ़वा और रांची में सोमवार को डॉ अंचल कुमार पर एक अपराधी ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना के बाद आईएमए-झासा सहित अन्य चिकित्सकों के निर्णय पर बुधवार को राज्यभर के चिकित्सक कार्य बहिष्कार करेंगे। हालांकि इमरजेंसी सेवा और अस्पताल में भर्ती मरीजों की इलाज जारी रहेगी। इधर, रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि चिकित्सा सेवा एक इमरजेंसी सेवा है। सीनियर डॉक्टरों से लेकर पीजी डॉक्टरों तक को सेवा…
इंदौर। भारत ने यहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन की वापसी हुई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह काफी अच्छा ड्रेसिंग रूम है और टीम का मनोबल ऊंचा है। खिलाड़ियों को अपने कौशल पर भरोसा है। हमने यहां काफी क्रिकेट खेली है लेकिन यह सतह थोड़ा अलग है। थोड़ा…
सेंचुरियन। एडन मार्करम के बेहतरीन शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 8 विकेट पर 314 रन बना लिए हैं। मार्करम ने 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। मार्करम के अलावा डीन एल्गर ने भी 71 रनों के शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मार्करम का यह उनके करियर का छठा टेस्ट शतक था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एल्गर और मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए…
फतेहपुर। जिले में बुधवार की बीती रात एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का अचानक गैस रिसाव शुरु को गया। जिससे कोल्ड स्टोर में रहने वाले दो मजदूर उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गये। जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुँच किसी तरफ गैस रिसाव को बंद कर स्थित में काबू पाया और राहत की सांस ली। इसके पूर्व सावधानी के तौर पर आसपास के लोगों से घर खाली कराया गया और उन्हें सुरक्षित जगह भेजा गया। बेहोश दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव स्थित शंकर बरदानी…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज (बुधवार) सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा चल रही है। मौसम सर्द हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर बादलों का डेरा है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में अगले तीन-चार घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उल्लेखनीय है कि भारत में 1877 के बाद से इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा और औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से…
एथेंस। उत्तरी ग्रीस में बुधवार सुबह एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कम से कम 85 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रीस रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक यह हादसा एथेंस से लगभग 380 किलोमीटर उत्तर में टेम्पे के पास हुआ है। मालगाड़ी से टक्कर के बाद यात्री ट्रेन बेपटरी हो गई और उसमें आग लग गई। सभी घायलों को लारीसा शहर के अस्पताल में भेजा गया है। इस अस्पातल के चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक 25 लोग गंभीर रूप से…
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर के दाम में 50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है। साथ ही 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,103 रुपये हो जाएगी।
रांची। रांची के बाद अप्रैल में देवघर में जी-20 समिट होगा, जिसकी रुपरेखा तैयार हो चुकी है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसकी विभागीय तैयारी शुरू कर दी है। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर मंत्रालय ने रांची के बाद देवघर में जी-20 सम्मेलन का चयन किया है। देवघर में मैहर गार्डन जी-20 सम्मेलन का स्थल तय किया गया। मैहर गार्डन के नये कॉन्फ्रेंस हॉल में कॉन्क्लेव होगा। इस कॉन्क्लेव का थीम डिजिटल इंडिया होगा। देवघर में होने वाले जी-20 सम्मेलन में 15 देशों के डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन समेत यूरोप के अन्य…
रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में मर्जर के दौरान बंद हुए 4096 सरकारी स्कूरल खोले जाएंगे। इसकी सूची उपायुक्तों से मांगी गई है। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी उपायुक्त को पत्र लिखा है। परियोजना निदेशक ने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2016-17 और उसके बाद विभिन्न जिलों में 4096 विद्यालयों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा द्वारा निर्धारित मानक एक किलोमीटर के दायरे में एक प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर एक से अधिक प्राथमिक विद्यालय रहने अथवा एक ही परिसर में एक से अधिक विद्यालय संचालित रहने के कारण प्रशासनिक एवं…

