Author: admin

नई दिल्ली। एलन मस्क की अगुवाई वाली माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने भारत में भी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर दी है। ट्विटर की ब्लू टिक सेवा के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये प्रति महीना का भुगतान करना होगा, जबकि मोबाइल यूजर्स के लिए यह चार्ज 900 रुपये प्रति महीना है। हालांकि, सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को प्रतिमाह 566.70 रुपये देने होंगे। पॉपुलर सोशल मीडिया साइट ट्विटर की कमान हाथ में लेते ही कंपनी के नए बॉस एलन मस्क ने रेवेन्यू बढ़ाने और खर्च कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए थे। इन्हीं में से…

Read More

मुज़फ़्फ़रपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह जिले के सदर थाना क्षेत्र के मैदा पुर मधुबनी पंचायत के मैदापुर फोर लाइन के समीप एक लग्जरी गाड़ी से युवक का डेड बॉडी फेंका गया और गाड़ी सवार व्यक्ति गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों द्वारा देखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है बताया जा रहा है कि किसी ने गोली मार कर मर्डर कर डेड बॉडी को फेंक कर भागा है।हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हुई है।युवक के सीने में दो गोली…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी में मार्च के पहले सप्ताह में जी-20 की बैठक प्रस्तावित है। इसमें नामी-गिरामी हस्तियां रांची आयेंगी। इसको लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठकें कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं। नगर उपायुक्त शशि रंजन ने आने वाले 15 दिन के अंदर शहर को चकाचक करने का फरमान जारी किया है। साथ ही इसमें कोई लापरवाही ना करने का दिशा-निर्देश भी दिया है। नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा है कि सभी प्रतिनिधियों की सुरक्षा में लापरवाही ना हो और सड़क मार्ग…

Read More

नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में आज से शुरु हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीकर भरत और सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए पदार्पण किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। विकेट काफी सूखा लग रहा है। स्पिनर्स को मदद मिलेगी। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह कितना करता है। कल जब हमने ट्रेनिंग शुरू की तो हमने तेज गेंदबाजों के लिए कुछ सीम मूवमेंट देखा। पिछले 5-6 दिनों…

Read More

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने मौजूदा चालू वित्त वर्ष में लगातार छठी बार नीतिगत ब्याज दर में इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही रेपो रेट बढ़कर 6.50 फीसदी पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक के रेपो दर में इजाफा के बाद होम लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन चली समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। शक्तिकांत दास ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि…

Read More

कोलकाता। छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। घटना नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को हुई। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने नरेंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपित शिक्षक को नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिक्षक का नाम देवव्रत माइती है। उसके खिलाफ शिकायत है कि उसने नौवीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाने के नाम पर घर पर अकेला पाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद छात्रा बीमार पड़ गई और फिर मामले का पता चला। पीड़िता ने मां…

Read More

रांची। कैश कांड मामले में कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी बुधवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले जनवरी महीने में नमन को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर नमन ईडी के कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेजा, जिसमें आठ फरवरी को ईडी कार्यालय बुलाया गया था। नमन कांग्रेस के कोलेबिरा क्षेत्र से विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई 2022 को कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी राजेश कश्यप और नमन विक्सल कोंगाड़ी…

Read More

होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है। ये दोनों ही चाजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं। इसीलिए होली आने से पहले ही मार्केट में भोजपुरी गानों की बाढ़ सी आ जाती है। वैसे एक बात तो है भोजपुरी गानों के बिना होली के त्योहार में रौनक सी नहीं लगती है। आपका त्योहार फीका ना हो, इसलिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी और सुपरस्टार अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार होली सॉंग लेकर आये हैं। जिसमें उड़ेगा गुलाल, मचेगा धमाल जब होगा सुपरस्टार अक्षरा सिंह का क़माल। इस गाने के बोल हैं ”जीजा जी दूर से गोड़ लागी।” गाने को…

Read More

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर अभ्यर्थियों से धन उगाही करने वाले सेना के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम के सहयोग से यूपी एसटीएफ ने चार फरवरी को भारतीय सेना में उच्चाधिकारी बनकर नौकरी के नाम पर फर्जी तरीके से धन उगाही करने वाले भारतीय सेना में नियुक्त सिपाही और भूतपूर्व सैनिक सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर एसटीएफ ने मंगलवार को आशियाना के शीशा फैक्टरी मोड़ के पास से सेना में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया है।…

Read More

रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ पर मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बसंत बिहार कॉलोनी सुधीर कुमार सिंह और रणधीर कुमार सिंह शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। जबकि एक को मेडिका अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी। दूसरी ओर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की…

Read More