Author: admin

Ramgarh : सोशल मीडिया के जरिए बनी दोस्ती अब दो परिवारों के बीच गंभीर विवाद का कारण बन गई है। फेसबुक से शुरू हुआ कथित प्रेम संबंध तीन बच्चों के पिता और चार बच्चों की मां के बीच इस कदर बढ़ा कि मामला कुजू ओपी तक पहुंच गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के सेलहारा कला निवासी राजकुमार केसरी उर्फ बबलू का विवाह करीब एक दशक पहले कुजू निवासी सोनी देवी से हुआ था। दंपति के तीन बच्चे हैं। रोजी-रोटी के लिए राजकुमार केसरी केरल में जेसीबी मशीन ऑपरेटर के रूप में…

Read More

New Delhi : वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े एक अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों को एक साल तक दोबारा जमानत याचिका दाखिल करने से भी रोक लगा दी है। वहीं, मामले में पांच अन्य आरोपियों को सशर्त जमानत दी गई है। दिल्ली दंगों के इस मामले में कुल सात आरोपियों—उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा-उर-रहमान, मोहम्मद शकील खान और शादाब अहमद—ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर जमानत की मांग की…

Read More

New Delhi : भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला अदरक सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण गले, पाचन तंत्र और सांस से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने में मदद करते हैं। डाइटिशियन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति रोजाना 60 दिनों तक अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबाता है, तो इससे शरीर पर कई सकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ठाणे की एक चीफ डाइटिशियन का कहना है कि रोज थोड़ी मात्रा में अदरक का सेवन करने से गले की जलन…

Read More

New Delhi : स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसका अत्यधिक और गलत तरीके से उपयोग सेहत के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से कमर दर्द, गर्दन व कंधों में जकड़न, स्पॉन्डिलाइटिस और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस स्थिति को आमतौर पर “टेक नेक” या “स्मार्टफोन सिंड्रोम” कहा जाता है। जब लोग लंबे समय तक मोबाइल को झुककर देखते हैं, तो रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द और हड्डियों की…

Read More

Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य अभियान के बाद अब अन्य देशों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि कोलंबिया में कभी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई हो सकती है, जबकि मेक्सिको को भी ड्रग तस्करी के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी गई है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोलंबिया को लेकर अमेरिका सभी विकल्प खुले रखे हुए है। उन्होंने यह भी साफ किया कि मेक्सिको को नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए और प्रभावी कदम उठाने होंगे। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी…

Read More

Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोना के शक ने एक बार फिर खौफनाक अपराध को जन्म दिया है। बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक महिला ने जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच दी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बंसीधर नगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर–केतार मुख्य सड़क पर दुधमनिया घाट के पास एक यात्री शेड में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में इनर रिंग रोड परियोजना को लेकर कवायद तेज हो गई है। कुल 11 हिस्सों में प्रस्तावित 48.826 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पथ निर्माण विभाग तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में इनर रिंग रोड के चार हिस्सों (19.46 किमी) को तकनीकी मंजूरी दे दी गई है। अब इन्हें प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्राधिकृत समिति की बैठक में रखा जाएगा। इन चार हिस्सों पर प्रशासनिक मंजूरी के बाद कैबिनेट से स्वीकृति ली जाएगी, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। जिन सेक्शनों को तकनीकी स्वीकृति मिली…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया और रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार…

Read More

Ranchi : झारखंड की उभरती अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नव वर्ष और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा, “नया साल आपके लिए बेहतरीन साबित हो। आप अपने खेल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करें। सरकार हर कदम पर आपके साथ है।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुष्का को सम्मानित करते हुए स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की। अनुष्का ने मुख्यमंत्री के साथ अपने खेल अनुभव साझा…

Read More

Pirpainti (Bhagalpur) : कड़ाके की ठंड को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत रविवार को पीरपैंती पंचायत और परशुरामपुर पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 822 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। पीरपैंती पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव यादव, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के एसडीओ शशिकांत कुमार, पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, पंचायत मुखिया गुलअफसा परबीन सहित अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारी, वार्ड सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस…

Read More