Author: admin

रांची। झारखंड में कोरोना के 14 नए केस मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से सात मरीज स्वस्थ हुए है। राज्य में कुल 68 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से चार, गोड्डा से तीन और रांची से पांच मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,497 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 28 हजार, 450 सैंपल…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की खबरों के बाद इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। कच्चा तेल का भाव उछलकर 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03…

Read More

मुंबई। मुंबई पुलिस ने दिवाली के अवसर पर शहर में बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पटाखा फोड़ने पर भी पाबंदी है। इससे पटाखा विक्रेताओं में नाराजगी फैल गई है। पटाखा विक्रेताओं ने कहा कि कोरोना पाबंदियां हटने के करीब दो साल बाद उत्साह के साथ त्योहार मनाए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस का दिवाली के संदर्भ में जारी नियम लोगों का उत्साह व खुशियां कम करने वाला है। मुंबई पुलिस उपायुक्त (अभियान) संजय लाटकर ने एक सर्कुलर जारी किया है, इसमें कहा गया है कि मुंबई की सड़कों पर…

Read More

न्यूयॉर्क। चीन ने एकबार फिर अपने वीटो का इस्तेमाल कर लश्कर के आतंकी हाफिज तलहा सईद को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल किए जाने से बचा लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत और अमेरिका की तरफ से इससे संबंधित प्रस्ताव लाया गया था। मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद का बेटा हाफिज तलहा सईद, पांचवां ऐसा आतंकी है जिसे चीन ने पिछले चार महीने के दौरान ब्लैकलिस्ट होने से बचाया। चीन ने एक दिन पहले ही पाकिस्तानी आतंकी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी सूची में शामिल होने से बचाया। खास बात यह है कि जम्मू-कश्मीर…

Read More

पोंटेवेद्रा। भारत ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए ग्रीको-रोमन वर्ग में दो और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के अब तक इस प्रतियोगिता में रिकॉर्ड तीन पदक हो गए हैं। अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन शैली में पहली बार तीन पदक जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। नितेश ने स्पेन में अंडर-23 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्राजील के इगोर फर्नांडो अल्वेस डी क्विरोजिन को हराकर 97 किलोग्राम का कांस्य पदक जीता। नितेश ब्राजील के पहलवान पर पूरी तरह हावी रहे और 10-0 से जीत हासिल की। विकास ने…

Read More

कोलकाता। राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत बासुदेवपुर इलाके में एक क्विंटल विस्फोटकों के साथ तीन लोगों को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने धर दबोचा है। एसटीएफ के डीआईजी आईपीएस दीप नारायण गोस्वामी ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम के साथ मिलकर बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के क्यूटिया इलाके से बुधवार देर शाम तीन लोगों को घेरकर धर दबोचा गया। इनकी पहचान भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के कांकीनाड़ा निवासी नरेश चौधरी (40), उमेश कुमार रॉय (62) और जगदल थाना क्षेत्र के…

Read More

गुवाहाटी। गुवाहाटी के वशिष्ट पुलिस थाना क्षेत्र के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। इस संबंध में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बाईहाटा चाराली से मेघालय के पशु बाजार तक मवेशियों को अवैध रूप से लेकर जा रहे एक ट्रक (एएस-01जेसी-4322) को जब्त किया गया है। ट्रक में अवैध तरीके से 30 मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। पशु तस्करी मामले में ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया…

Read More

अजमेर। जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम चावंडिया के नजदीक नायकों की ढाणी में बुधवार को एक झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बालिकाएं जिन्दा जल गईं। आग लगने का कारण झोपड़ी में जल रहे चूल्हे की चिंगारी बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने नगर पालिका की दमकल की मदद से बमुशिकल आग पर काबू पाया। आग से झाेपड़ी में रखा खाने-पीने का सामान जलकर स्वाह हो गया। प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुष्कर तहसीलदार संदीप चौधरी के अनुसार ग्राम चावंडिया के पास नदी किनारे नायकों की…

Read More

गुरुवार का राशिफल। कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से होंगे। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में…

Read More

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने टेट आंदोलन को लेकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार की जमकर आलोचना की। टेट उम्मीदवारों के आंदोलन को बुधवार को तीन दिन हो गए। इसपर बुधवार को दिलीप घोष ने कहा कि नियुक्ति के वास्तविक उम्मीदवार अनशन कर रहे है। एक के बाद एक दिन बीतने के साथ-साथ यह मामला और अधिक गंभीर होता जा रहा है। दरअसल राज्य सरकार के पास नई नौकरियां देने की शक्ति, इच्छाशक्ति या पैसा कुछ भी नहीं है। इन लड़कों और लड़कियों का भविष्य चिंता का विषय है। वे अपनी लड़ाई लड़ रहे…

Read More