मऊ (उत्तर प्रदेश)। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में रात को घास-फूस से बनी एक झोपड़ी (रिहायशी मड़ई) में आग लग जाने से झुलसकर चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीआईजी आजमगढ़ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक गुड्डी राजभर पत्नी रमाशंकर अपने तीन बच्चों अभिषेक (12), दिनेश (10) और अंजेश (6) के साथ पांच साल से झोपड़ी में रहती थी। कुछ दिन पहले उनकी बहन की पुत्री चांदनी (14) भी उनके साथ रहने आई थी। इस हादसे में पांचों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि…
Author: admin
नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड़ और घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर पड़ा है। रेलवे ने 279 ट्रेनों को पूरी तरह और 44 को आंशिक रूप से रद कर दिया है। रद की गई ट्रेनों में बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा 24 ट्रेनों को रीशेड्यूल्ड और चार ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रद की ट्रेनों में गरीब रथ और जनशताब्दी जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा दून एक्सप्रेस (13009) अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 58 मिनट, गंगासतलुज एक्सप्रेस (13307) 06…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग धुंध और कोहरे के बीच सड़क किनारे, फल और सब्जी मंडियो में अलाव सेंकते नजर आए। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों समेत उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने…
जम्मू। जम्मू जिले के सिदडा इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। यह आतंकवादी ट्रक में सवार थे। डीजीपी दिलबाग सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ। फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। एडीजीपी मुकेश सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की मदद के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया। सिंह ने कहा कि असामान्य गति से गुजर रहे ट्रक को पीछाकर…
रांची। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखें तो जनवरी महीने में कुल 14 दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों पर एक नजर डाल लें, ताकि ब्रांच पर पहुंचने के बाद शाखा बंद रहने से परेशानियों का सामना ना करना पड़े। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नए साल 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की गई हैं उसके अनुसार जनवरी महीने में प्रत्येक रविवार के साप्ताहिक अवकाश के अलावे दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।…
फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी और बोल्ड आउटफिट्स और बेबाक स्टाइल से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी अक्सर अपने यूनीक फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार फिर से उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखकर लोग बेहद हैरान हैं। वीडियो में उर्फी ने अपने बदन को खाने की प्लेट और जूस के गिलास से छिपाया हुआ है। वह टॉपलेस…
मैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को परिवार सहित एक सड़क हादसे की चपेट में आ गए। यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में हुआ। हादसे के समय उनके साथ कार में उनका बेटा, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तब हुआ जब दो कार आपस में टकरा गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा…
रि-भोई (मेघालय)। रि-भोई जिलांतर्गत नोंग्पो थाना क्षेत्र के बर्नीहाट पुलिस चौकी इलाके में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा हथियार ओर गोलाबारूद (आर्म्स एंड एम्युनेशन) की दुकान का उद्घाटन हुआ है। इसका उद्घाटन नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के स्थानीय विधायक स्सथोनोस सौतून ने फीता काटकर किया। दुकान के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्थानीय विधायक सौतून ने कहा कि बर्नीहाट इलाके में आर्म्स एंड एम्युनिशन का डीलर खुलने के बाद खासकर राज्य और मेरे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि पहाड़ी राज्य होने के चलते मेघालय में जंगली जानवरों से किसान काफी परेशान रहते हैं।…
सिमडेगा। भुनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी झारखंड पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। पुरुष टीम ने उत्तरप्रदेश को 5-2 से तथा महिला टीम ने मिजोरम को 5- 1 से पराजित किया। 20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड के महिला एवं पुरुष दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिए। मंगलवार को पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 5-2…
गोरखपुर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में सरयू नदी पर बनाए गए भारत के सबसे लंबे घाट का सरयू रिवर फ्रंट की तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार गोरखपुर राप्ती नदी पर ‘राप्ती रिवर फ्रंट’ का निर्माण करने की तैयारी में है। अयोध्या में निर्मित किए गए सरयू रिवर फ्रंट की लम्बाई जहां छह किलोमीटर है, वहीं गोरखपुर में निर्मित होने वाले राप्ती रिवर फ्रंट की लम्बाई तीन किलोमीटर होगी। यह रिवर फ्रंट गोरखपुर को एक नई पहचान प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक राप्तीनदी के दोनों तरफ तीन किलो मीटर लम्बा लाल पत्थरों से घाट…

