ढाका टेस्ट : भारत ने दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर बनाए 86 रन

ढाका। भारत ने यहां शेरे बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने आज सुबह

Advertisement

ढाका। भारत ने यहां शेरे बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत ने आज सुबह अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन से आगे खेलना शुरु किया। कल के स्कोर में 8 रन और जोड़ने के बाद 27 के कुल स्कोर पर कप्तान केएल राहुल 10 रन बनाकर तइजुल इस्लाम का शिकार बने। इसके बाद शुभमन गिल 20 रन बनाकर इस्लाम का दूसरा शिकार बने। 72 के कुल स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा 24 रन बनाकर इस्माम का तीसरा शिकार बने। इसके बाद कोहली और पंत ने लंच तक कोई और नुकसान नहीं होने दिया। बांग्लादेश की तरफ से तइजुल इस्लाम ने तीनों विकेट लिए।

बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमटी

इससे पहले बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 227 रन बनाकर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। मोमिनुल के अलावा मुशफिकुर रहीम ने 26, लिटन दास ने 25 और नजमुल हसन शांतो ने 24 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने 4-4 व जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *