बेगूसराय। इस डिजिटल दौर में ठग कभी सरकारी नौकरी से मिलता-जुलता फर्जी विज्ञापन निकाल देते हैं तो कभी ऑनलाइन तरीके से ठगी का अन्य उपाय अपना लेते हैं। इसी कड़ी में अब बदमाशों ने एलपीजी वितरक बनाने के नाम पर फर्जी विज्ञापन निकाला है। इसके मद्देनजर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहा है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि बेईमान एजेंसियां और व्यक्ति ओएमसी के लिए एलपीजी वितरकों की नियुक्ति के लिए धोखे से झूठे व्यापार अवसरों की पेशकश कर रहे हैं। इसलिए जनता को सलाह दी जाती…
Author: admin
मुंबई।गरीबों को लाखों रुपए बिजली बिल भेज कर जोर का झटका देने वाली पालघर बिजली विभाग की महाभ्रष्ट अधिकारी किरण नागवकर सहित दो अभियंताओं को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया । महावितरण विभाग के अधीक्षण अभियंता किरण नगावकर और कार्यकारी अभियंता प्रताप मचिये को पालघर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। महावितरण विभाग में एक ग्राहक के खिलाफ दो-तीन शिकायतें दर्ज कराई गई हैं और दोनों ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए रिश्वत की मांग की, ताकि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। लेकिन रकम बड़ी होने की बात…
बीजिंग। चीन में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वास्थ्य अधिकारियों से संक्रमण में अचानक वृद्धि से निपटने के लिए लक्षित कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि चीन को कोविड की नई स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि देश के हितों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य कर्मी लक्षित अभियान चलाएं। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ने लोगों से स्वास्थ्य ज्ञान और कौशल हासिल करने के लिए मार्गदर्शन देने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और पूरे समाज के लिए महामारी के खिलाफ बचाव व सुरक्षा…
कोडरमा। धनबाद रेल मंडल के कोडरमा गया रेल खंड स्थित टनकुप्पा स्टेशन के पास मालगाड़ी की 3 बोगियां बेपटरी हो गई है। इस हादसे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। वहीं, इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि धनबाद मंडल के कोडरमा गया रेलखंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर मंगलवार 27 दिसम्बर की सुबह 3.15 बजे प्वाइंट संख्या 51/एबी अप लाइन पर मालगाड़ी के 3 वैगन के बेपटरी होने…
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार स्थित पेप्सी ग्राउंड के नजदीक पेड से लटका हुआ रितिक मुंडा का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है। वह नामकुम का पेप्सी ग्राउंड के समीप का ही रहने वाला है। सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते हुए शव को देखकर इस मामले की जानकारी नामकुम थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला…
रांची। कांग्रेस की रामगढ़ विधायक ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी। स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने अदालत के फैसले के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने सोमवार को अयोग्यता आदेश जारी कर दिया। जानकारी के अनुसार गोला गोलीकांड मामले में 13 दिसंबर को हजारीबाग जिला अदालत ने पांच साल के कठोर कारावास की सजा ममता देवी को सुनाई थी। स्पीकर ने न्यायालय के आदेश की तिथि से उनकी सदस्यता को रद्द करने का आदेश जारी किया है। अब रामगढ़ सीट खाली हो गई है। वह कांग्रेस के…
रांची। झारखंड में भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रोन वेरिएंट बीएफ.7 की दस्तक से लोग सहमे हुए हैं। अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने जिले के उपायुक्तों को टेस्ट, ट्रैक ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड अनुकूल व्यवहार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। लेकिन सूबे में वैक्सीन की भारी किल्लत है। सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए आने वाले बच्चों को निराश लौटना पड़ा। रांची के शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (रिसलदार नगर) और सदर अस्पताल में…
टीवी कलाकार तुनिषा शर्मा (20) की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार तुनिषा के बॉयफ्रेंड जीशान ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों का मुताबिक, शीजान मोहम्मद खान ने कबूल किया है कि वह और तुनिषा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। शीजान खान ने पूछताछ में बताया कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे और उनकी उम्र में भी बड़ा अंतर था। इसी वजह से उसने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप किया था। शीजान ने यह भी बताया है कि सुसाइड करने से कुछ…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड के दौरान दिवंगत 51 पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि की चेक भेंट की। इन सभी पत्रकारों का कोविड के दौरान कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों के लिए सस्ते दामों पर आवास योजना शुरू करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर पत्रकारों को कार्य करते हुए हमने देखा है। पत्रकारों ने कोरोन के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया, वहीं खामियों…
रांची। सिकिदिरी थाना इलाके में रविवार को छात्रों से भरी बस पलटने से 20 छात्र घायल हो गए, जिनमें पांच छात्रों की गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रिम्स रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का थाना परिसर में ही स्थानीय डॉक्टर-कंपाउंडर की मदद से प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले के बाराचट्टी से स्कूल के बच्चे हुंडरू फॉल जा रहे थे। बस में 65 विद्यार्थी और छह शिक्षक सवार थे। हुंडरू फॉल-सिकिदिरी मार्ग के डॉक्टर मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बताया…

