विधानसभा सत्र के तीसरे दिन गरमाया नियोजन का मुद्दा

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को नियोजन के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा मुख्य द्वार पर विपक्ष

Advertisement

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को नियोजन के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा मुख्य द्वार पर विपक्ष के विधायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन और नारेबाजी की। हर घर में कड़ुवा तेल, हेमंत सोरेन हो गया फेल.. के नारे लगा रहे थे। रोजगार छीनने वाली सरकार होश में आओ, फर्जी नियोजन नीति बननेवाली सरकार शर्म करो.. के नारे लगा रहे थे।

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के युवाओं को ठगने का काम कर रही है। फर्जी नियोजन नीति बनाकर इस सरकार ने राज्य के बेरोजगार नौजवानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही कह रही थी कि सरकार ने तुष्टिकरण वाली नियोजन नीति बनाई है। एक तरफ सरकार हिंदी और अंग्रेजी को द्वितीय भाषा से हटा रही है और दूसरी तरफ उर्दू को जोड़कर बहुसंख्यक आबादी के साथ धोखा किया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *