इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म पठान को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार है। इस गाने का टायटल होगा ‘बेशरम रंग’। यह गाना दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान पर फिल्माया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस गाने में दीपिका का अब तक का सबसे हॉट अवतार देखा जाएगा। इससे पहले दीपिका का इतना अलग और हॉट अवतार किसी ने नहीं देखा होगा। पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम…
Author: admin
साओ पाउलो। ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज पेले ने 24 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा फीफा विश्व कप गोल करने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने वाले स्टार फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को बधाई दी है। पेले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, एम्बाप्पे ने सोशल मीडिया पर ब्राजील के दिग्गज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। एम्बाप्पे ने ट्वीट किया था, “किंग पेले के लिए प्रार्थना करें।” इस ट्वीट पर पेले ने जवाब दिया, “धन्यवाद, एम्बाप्पे मैं आपको इस विश्व कप में मेरा एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखकर खुश हूं, मेरे दोस्त!” पोलैंड के…
नई दिल्ली। हाल ही सम्पन्न हुई छठीं, दक्षिण एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय कराटे टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली के कराटे खिलाड़ी अख्तर ने टीम काता प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल,भूटान एवं श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 27-28 नवंबर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में वर्ल्ड कराटे फेडेरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान दक्षिण एशियन कराटे फेडेरेशन के द्वारा किया गया। अख्तर ने विभिन्न मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है और अंतरराष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में भारत के लिए पदक भी जीते हैं। उन्होंने हार्लो, यूनाइटेड किंगडम में…
जोधपुर (राजस्थान)। जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र के भूंगरा गांव में विवाह समारोह में सिलेंडर फटने से खुशियां मातम में बदल गईं। गैस सिलेंडर में धमाके के बाद लगी आग में बारात में शामिल होने आए 63 से अधिक लोग झुलस गए। अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं। गंभीर झुलसे 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उपचार के दौरान दो मासूमों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग 80 फीसद से अधिक झुलसे हैं । जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी…
कोडरमा। कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही मालगाड़ी के पहिये में अचानक आग लग गयी। घटना बुधवार देर रात की है। आनन-फानन में मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रोका गया। घटना की सूचना कोडरमा स्टेशन मास्टर को दी गयी। सूचना पाकर वो घटनास्थल पर पहुंचे। रेल कर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। इसके कारण परिचालन बाधित रहा। देर रात तक पैसेंजर और राजधानी ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर ही रोकी गईं। मालगाड़ी के पहिये में आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्टेशन प्रबंधक एम के महाराज का कहना है कि अज्ञात…
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार कौन बनाएगा, यह आज साफ हो जाएगा। दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तस्वीर बहुत हद तक दोपहर तक साफ हो जाएगी। गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और देश की एक लोकसभा सीट के अलावा पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह 08 बजे शुरू हो चुकी है।कुछ जगह पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। सुबह 09 बजे तक पहला साफ रुझान आने की संभावना है। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। यहां बहुमत…
मुलताई (बैतूल)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार आधीरात बाद करीब तीन बजे बस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक यह बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। यह हादसा मुलताई-बैतूल हाइवे पर ससुन्दरा के पास हुआ। एक ट्रक से बस की सीधी टक्कर से हाहाकार मच गया। बताया गया है कि ट्रक गलत दिशा आकर सीधे बस से भिड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में…
अलवर। वर्तमान में सुदखोरी इस कदर बढ़ रही है कि लोग अब सूद पर ली गई रकम को चुकाने में समर्थ नहीं होते तो मौत को गले लगाना पड़ रहा है। अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नाहरपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां नाहरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय ईमामू ने कर्ज से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई जावेद ने बताया कि ईमामू एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का कार्य करता था। वही उसने घर में भैंस खरीदने के लिए खानपुर मेवान निवासी जाहुल खान से ब्याज पर 35000 रुपये लिए थे।…
लुसैल। फीफा विश्व कप के प्री क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल से हारने के बाद, स्विट्जरलैंड के प्रबंधक मूरत याकिन ने कहा कि पुर्तगाल एक बेहतर टीम थी और यह हार उनके लिए दर्दनाक है। 21 वर्षीय गोंकालो रामोस की हैट्रिक और पेपे, राफेल गुएरेइरो और राफेल लीओ के 1-1 गोलों की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मूरत ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “पुर्तगाल के खिलाफ हमने देखा कि हमारी योजना काम नहीं कर रही थी, और हम शायद कुछ चुनौतियों से चूक गए जहां हमें और अधिक…
लुसैल। 21 वर्षीय गोंकालो रामोस की हैट्रिक और पेपे, राफेल गुएरेइरो और राफेल लीओ के 1-1 गोल की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच की शुरुआत में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेंच पर थे। दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने पक्ष के पिछले मैच के दौरान उन्हें स्थानापन्न किए जाने से नाराज रोनाल्डो ने इस मैच में न खेलना का निर्णय लिया था। मैच में पुर्तगाल ने बेहतरीन शुरुआत की और 17वें मिनट में गोंकालो रामोस, जिन्होंने रोनाल्डो की जगह ली थी, जोआओ फेलिक्स के पास…

