Author: admin

बाली। जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को हाथ मिलाया। गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प और सीमा गतिरोध को लेकर दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जी-20 प्रतिनिधियों के लिए स्वागत रात्रिभोज दिया था। मीडिया के लिए उस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें दोनों नेताओं को हाथ मिलाते देखा गया। जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की संभावित द्विपक्षीय बैठक को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।…

Read More

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर घाट पर मंगलवार देर शाम सरकारी विद्यालय में तैनात महिला अध्यापक को गोली से भूनने के बाद महिला अध्यापक के पुरुष मित्र वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला अध्यापक को इलाज के निजी अस्पताल और मृतक वकील के शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गोली लगने से घायल हुई महिला अध्यापक अभिलाषा यादव के भाई अधिवक्ता सुबोध यादव ने बताया कि उनकी…

Read More

गुना। अग्निपथ योजना के तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए जबलपुर में 20 और 21 नवंबर को भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर (महिला) के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। रैली के लिए महिला उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और भर्ती रैली जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि महिला उम्मीदवारों को पीएओ (ओआर) कार्यालय जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के पास ग्राउंड पर रिपोर्ट करना है। भर्ती रैली ग्राउंड के गेट सुबह…

Read More

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के कोयनारा में 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आने से सोमवार की देर रात नर जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने जंगली हाथी को देखकर वन विभाग के कर्मियों को मंगलवार की सुबह दी। मामले की जानकारी पर वन विभाग के प्रभारी वनपाल नितेश केसरी,वनरक्षी संजय साहू सहित अन्य वन विभाग के कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।प्रभारी वनपाल नितेश केसरी ने बताया कि हाथी के मौत के मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Read More

मेदिनीननगर। पलामू जिला स्थित बाल सुधार गृह से तीन कैदी फरार हो गये हैं। इसकी सूचना मिलते ही जेल सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। फरार कैदी रामगढ़, मनातू और पाटन इलाके के रहने वाले हैं। बाल सुधार गृह के संचालक ने मेदिनीनगर शहर थाना में तीन कैदियों के फरार होने की सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस तीनों कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार झारखंड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 ध्वनिमत से पारित हो गया। भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के संशोधन प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से झारखंड के युवाओं को सुरक्षा कवच देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सरकार ने आरक्षण तय किया था लेकिन बिना पूरी स्टडी किये वह तैयार हुआ था। नतीजा यह हुआ कि वह विधेयक हाई कोर्ट में खारिज हो गया। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हर पहलू पर विचार कर सरकार…

Read More

पटना/नवादा। नवादा शहर के गढ़पर मुहल्ले में बीती देर रात एक ही परिवार के 6 लोगों ने सल्फास की गोली खा ली। इनमें से पांच की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में केदारनाथ प्रसाद गुप्ता, पत्नी अनिता गुप्ता, बेटी सोनक्षी कुमारी, बेटा ध्रुव कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, बेटी साक्षी कुमारी की हालात गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक काफी कर्ज में डूबे हुए थे। जिसे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। इस…

Read More

गंगटोक। सिक्किम के सभी छह जिलों में आज सुबह आठ बजे से पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। लोग निर्धारित समय से पहले ही मतदान केंद्रों पर आने लगे। शाम 5 बजे मतदान समाप्त होगा। मतगणना 12 नवंबर को होगी। राज्य के छह जिलों गंगटोक, पाकिम, गेजिंग, सोरेंग, नामची और मंगन में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। छह जिलों में कुल 1147 ग्राम पंचायत वार्ड हैं, जिनमें से कुल 448 वार्डों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। चार वार्डों में दोबारा चुनाव होंगे। इसी तरह कुल 122 जिला पंचायतों में 19 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए जबकि एक…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश की हॉट सीटों में से एक शिमला शहरी में ”चाय वाले” के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के संजय सूद का मुकाबला कांग्रेस के हरीश जनारथा से होगा। हालांकि शहर के डिप्टी मेयर रहे टिकेंद्र पंवर माकपा की टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करेंगे। इस सीट पर पिछले 15 वर्षों से भाजपा का कब्ज़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा पिछले दो विधानसभा चुनाव यहां कम अंतर से हार गए थे। वर्ष 2012 के विस के चुनाव में उन्हें मात्र 628 मतों और वर्ष 2017 के चुनाव में 1903 मतों से हार का सामना…

Read More

नई दिल्ली। ट्विटर के बाद दिग्गज सोशल मीडिया साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप में भी बुधवार से बड़े पैमाने पर छंटनी होने जा रही है। मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने भी इस पर मुहर लगा दी है। जुकरबर्ग ने एक डाउनकास्ट मीटिंग के दौरान कहा कि कुछ गलत फैसलों के कारण कंपनी की ये हालत हुई है, जिसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत में मेटा में होने जा रही छंटनी को कन्फर्म कर दिया है। मेटा में अभी करीब 87,000 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से करीब दस…

Read More