Ranchi : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संस्थान के आगामी 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। एनआईटी निदेशक ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति प्रस्तावित है। साथ ही, मुख्यमंत्री को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की प्रगति से भी अवगत…
Author: admin
Hazaribagh : जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया और हजारीबाग पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बरही थाना क्षेत्र की है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच आपसी विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद एक बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने दूसरे बच्चे के साथ बेरहमी…
East Singhbhum : झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित पहाड़ भांगा अपनी मनमोहक प्राकृतिक छटा के कारण पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। ऊंचे पहाड़, विशाल सफेद चट्टानें, घने साल और सागवान के जंगल, और बीच से बहती निर्मल नदी इस स्थल को किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाते। बावजूद इसके, सरकारी स्तर पर इसके विकास को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। शहर की भीड़भाड़, ट्रैफिक और तनावभरी जिंदगी से दूर पहाड़ भांगा की शुद्ध हवा और शांत वातावरण पर्यटकों को…
Bareli : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए एक कॉलगर्ल और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में पीलीभीत बाइपास गोलीकांड का एक आरोपी भी शामिल है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बारादरी थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर देर…
New Delhi : लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भरी सभा में ही मिलने का समय मांग लिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह पिछले जून महीने से अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर मंत्री से मुलाकात के लिए समय मांग रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपॉइंटमेंट नहीं मिल पाया है। प्रियंका गांधी चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सवाल पर पूरक प्रश्न पूछ रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कहा, “मैं जून…
New Delhi : दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए जल्द ही बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू होने जा रही है। राजधानी के आबकारी विभाग द्वारा एक नया मोबाइल एप ‘ई-आबकारी दिल्ली’ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जिससे शराब उपभोक्ताओं को मनचाहा ब्रैंड ढूंढने के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस ऐप के जरिए ग्राहक यह आसानी से जान सकेंगे कि किस दुकान पर कौन-सा ब्रैंड उपलब्ध है और वहां कितना स्टॉक शेष है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह डिजिटल पहल खासतौर पर वीकेंड और त्योहारों के दौरान दुकानों पर लगने वाली भीड़ को…
Chhatisgarh : छत्तीसगढ़ के खैरबाना स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा डर और चिंता का केंद्र बन गई है। बीते करीब 15 दिनों से स्कूल पहुंचते ही छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने और बेहोश हो जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तक 20 से 25 छात्राएं इस रहस्यमयी समस्या का शिकार हो चुकी हैं, जिससे गांव और अभिभावकों में भय का माहौल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि सभी छात्राएं घर से पूरी तरह स्वस्थ निकलती हैं, लेकिन जैसे ही वे स्कूल परिसर में प्रवेश करती हैं, उन्हें चक्कर आने लगता है और…
मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में बुधवार को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य रेड कार्पेट स्वागत किया गया। ओमान के सैन्य बलों ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विशेष सम्मान प्रकट किया, जो दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और मजबूत संबंधों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने मस्कट पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्वागत की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि ओमान भारत का एक भरोसेमंद मित्र है, जिसके साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध बेहद मजबूत रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा…
New Delhi : अगर मन लगातार भारी महसूस हो, ऊर्जा की कमी बनी रहे और बिना वजह मूड बार-बार बदलता रहे, तो इसे सामान्य थकान समझकर अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति शरीर में हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकती है। आयुर्वेद इसे केवल मानसिक समस्या नहीं, बल्कि मन और शरीर दोनों से जुड़ा विकार मानता है। आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक, थायरॉयड, कोर्टिसोल और न्यूरो-हार्मोन के असंतुलन से व्यक्ति सुस्ती, चिड़चिड़ापन, घबराहट और उदासी महसूस करने लगता है। जब थायरॉयड ग्रंथि सुस्त हो जाती है, तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है, जिससे शरीर और मन दोनों थकान…
New Delhi : रेल यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा और राहतभरा फैसला लिया है। अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में काफी पहले तैयार किया जाएगा, जिससे वेटिंग लिस्ट और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। रेलवे ने पहली बार चार्ट तैयार करने के नियमों में बदलाव किया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। वहीं दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक और रात 12…

