Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम में भवन नक्शा स्वीकृति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि टाउन प्लानर के पद पर नियुक्ति की निर्धारित योग्यता और अनुभव रखने वाले असिस्टेंट टाउन प्लानर द्वारा पास किया गया नक्शा ही वैध होगा, इंजीनियरों द्वारा किया गया नक्शा पास कानूनन मान्य नहीं है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने एक अपील याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। कोर्ट ने नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर आए दो इंजीनियरों को टाउन प्लानर का कार्य करने से रोक दिया है और निर्देश…
Author: admin
Latehar : झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। लातेहार जिले में शुक्रवार को 35 आपराधिक मामलों में वांटेड एक नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की पहचान आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर कुमार यादव के रूप में हुई है, जो बालूमाथ थाना क्षेत्र के भागिया गांव का निवासी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आलोक यादव प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का सक्रिय सदस्य था। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि आलोक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ लातेहार, चतरा…
Ranchi/Delhi : हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले में प्रमुख आरोपी विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने ACB कांड संख्या 11/2025 (FIR 11/25) में सुनवाई करते हुए विनय सिंह को अंतरिम जमानत प्रदान की है। यह आदेश Supreme Court of India की पीठ—जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन. वी. अंजारिया—ने पारित किया। क्या है मामला ACB के अनुसार, ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह इस केस में नामजद आरोपी हैं। प्राथमिकी में जिन भूखंडों का जिक्र है, वे हजारीबाग के सदर अंचल के…
Ranchi : झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और दक्षिण-पूर्व से आ रही नमी भरी हवाओं के असर से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। सुबह और देर रात घना कोहरा, दिन-रात तापमान में गिरावट और कई इलाकों में शीतलहर जैसे हालात जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले तीन दिनों तक 14 जिलों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड बने रहने की संभावना है। प्रभावित जिलों में रांची, गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा…
Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में आए पति की पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना जिले के लेम गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अशोक उरांव के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पत्नी 27 वर्षीय किरण उरांव है। बासल पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि अशोक आदतन शराबी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से झगड़ा व…
Guwahati : असम में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 2:17 बजे लामडिंग मंडल के जमुनामुख–कामपुर रेल खंड में हुआ, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेनें और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे…
Ramgarh : रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से हाथियों का झुंड अपने निर्धारित कॉरिडोर से भटककर अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब तक हाथियों के हमले में नौ लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार की सुबह जंगल से निकलकर एक विशालकाय हाथी एनएच-33 पर आ पहुंचा, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गौंड, महाप्रबंधक दीप शेखर और सहायक महाप्रबंधक अजय पांडेय ने सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य कर्मियों के लिए गवर्नमेंट सैलरी पैकेज पर प्रस्तावित एमओयू के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 को इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पैकेज…
Ranchi : झारखंड क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए इस जीत को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर झारखंड की टीम ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और…
Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुद को डीसीपी क्राइम बताकर लोगों को डराने और बदनामी की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले साइबर ठग गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तारी का डर दिखाने वाले इस गिरोह ने कई लोगों से हजारों रुपये की ठगी की। साइबर क्राइम पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा श्रावस्ती निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत के बाद हुआ। प्रमोद को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को “कानपुर से डीसीपी क्राइम” बताते हुए कहा…

